शमिता शेट्टी और राकेश बापट का हो गया है ब्रेकअप, दोनों ने इंस्टाग्राम पर लिखी ये भावुक पोस्ट
रिएलिटी शो बिग बॉस ओटीटी से एक-दूसरे के करीब आए राकेश बापट और शमिता शेट्टी दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। अपने रिलेशनशिप को लेकर हाल ही में दोनों ने ये साफ कर दिया है।
मुंबई, 27 जुलाईः बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी और एक्टर राकेश बापट के ब्रेकअप की खबरों को अब मुहर लग चुकी है। दोनों पिछले कई दिनों से सुर्खियों में छाए हुए थे। कुछ दिनों पहले ही दोंनो के ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं लेकिन फिर अचानक ही उनके फैनपेज पर शमिता और राकेश की रोमांटिक फोटो ने हलचल मचा दी थी। इस तस्वीर में राकेश बापट अपनी गर्लफ्रेंड शमिता शेट्टी को सरेआम बीच सड़क पर किस कर रहे थे। हालांकि अब शमिता और राकेश, दोनों ने एकसाथ अपने अलग होने की खबर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों तक पहुंचा दी है।

अलग हो गए हैं शमिता और राकेश
आपको बता दैं कि ये खबर तो पहले ही फैल चुकी थी कि दोनों के बीच का प्यार अब खत्म हो गया है और दोनों की राहें जुदा हो चुकी हैं। हालांकि इस मामले पर अब तक शमिता और राकेश दोनों ने चुप्पी साधी हुई थी लेकिन अब खबर पक्की है कि रिएलिटी शो बिग बॉस ओटीटी से एक-दूसरे के करीब आए राकेश बापट और शमिता शेट्टी दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। अपने रिलेशनशिप को लेकर हाल ही में दोनों ने ये साफ कर दिया है। उन्होंने साफ कह दिया है कि अब वह दोनों साथ नहीं हैं।

सोशल मीडिया पर किया ब्रेकअप का ऐलान
शमिता शेट्टी और राकेश बापट के बीच का प्यार लोगों को साफ दिखाई देता था। ओटीटी बिग बॉस के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के लिए खुलेआम प्यार भी जताया। शो के बाद दोनों कई इवेंट्स और पार्टियों में साथ दिखाई देते थे। लेकिन एक साल बाद दोनों के रिश्ते में दरार आने लगी और सबकुछ खत्म हो गया। अब शमिता और राकेश ने सोशल मीडिया पर ब्रेकअप का ऐलान कर दिया है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर ये जानकारी दी है।

शमिता ने फैंस को ऐसे दी जानकारी
शमिता ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा है- मुझे लगता है इसे क्लियर करना जरूरी है... राकेश और मैं अब साथ नहीं हैं... और पिछले कुछ समय से नहीं हैं लेकिन ये म्यूजिक वीडियो उन सभी खूबसूरत फैंस के लिए है, जिन्होंने हमें इतना प्यार और समर्थन दिया। अपना प्यार यूं हीं हम पर बरसाते रहें। यही पॉजिटिविटी है। आप सभी का प्यार और आभार।

राकेश बापट ने पोस्ट पर लिखीं ये बातें
सिर्फ शमिता ही नहीं राकेश बापट ने अपने रिश्ते के खत्म होने के बारे में फैंस के साथ एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने भी इंस्टा स्टोरी पर अपने ब्रेकअप के बारे में बताते हुए लिखा है- मैं आपके साथ शेयर करना चाहता हूं कि अब शमिता और मैं साथ में नहीं है। किस्मत ने हमें बहुत ही असामान्य परिस्थितियों में मिलाया। इतने प्यार और सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया ShaRa फैमिली।
फैंस को हो रहा है दुख
उन्होंने आगे लिखा- एक प्राइवेट पर्सन होने के नाते मैं यह सार्वजनिक तौर पर ऐलान नहीं करना चाहता था कि हम अलग हो गए हैं, हालांकि मुझे महसूस हुआ कि अपने फैंस को इसकी जानकारी देनी चाहिए। मैं जानता हूं कि इस खबर के बाद आपका दिल टूट जाएगा, लेकिन उम्मीद है आप अलग होने के बावजूद प्यार बरसाते रहेंगे। आपके सपोर्ट के लिए शुक्रिया। ये म्यूजिक वीडियो आप सभी को समर्पित है।
यहां से शुरू हुआ था प्यार
आपको बता दें कि फैंस ने दोनों के प्यार को देखकर उन्हें #ShaRa नाम दिया था। बिग बॉस ओटीटी में दोनों ने बतौर पार्टनर शो में एंट्री ली थी और कुछ वक्त के बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई थी। शमिता शेट्टी ने इसके बाद बिग बॉस 15 में भी हिस्सा लिया था। वहीं, राकेश बापट ने उस शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। शो खत्म होने के बाद भी दोनों एकसाथ ही दिखाई देते थे।












Click it and Unblock the Notifications