Video:'ऐसी लड़की धंधा करती है' बयान पर ट्रोल हुए मुकेश खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने हवा में बातें नहीं की

Video:'ऐसी लड़की धंधा करती है' वाले बयान पर ट्रोल हुए मुकेश खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैंने हवा में बातें नहीं की...'

मुंबई, 12 अगस्त: 'जो लड़की पहली मुलाकात में सेक्स, न्यूड वीडियो-फोटो, जैसी बातें करे, वो लड़की धंधा कर रही है...', अभिनेता मुकेश खन्ना का ये बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बना हुआ है। शक्तिमान का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना ने अब इस बयान को लेकर ट्रोल किए जाने वालों को एक नया वीडियो जारी कर जवाब दिया है। मुकेश खन्ना ने कहा है कि उनके 6-7 मिनट के वीडियो में से 20 सेकेंड का वाक्य निकाल कर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने महिलाओं और औरत-मर्द के रिश्तों पर सवाल नहीं उठाए हैं। मुकेश खन्ना के इस बयान को लेकर दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस साइबर सेल को नोटिस जारी कर मुकेश खन्ना के खिलाफ उनकी कथित गलत टिप्पणी के लिए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। अब आइए जानें मुकेश खन्ना ने इसपर क्या कहा है।

'मेरे सीख वाले मेसिज को बुरा रंग देकर मुझे ट्रोल किया जा रहा है...'

'मेरे सीख वाले मेसिज को बुरा रंग देकर मुझे ट्रोल किया जा रहा है...'

मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर यू-ट्यूब वीडियो का लिंक शेयर कर कैप्शन लिखा, ''सोशल मीडिया विचित्र दुनिया! अच्छी बातें सीखने वाले हैं। लेकिन अच्छी बातों से ज़्यादा बुरा सीखने वाले ज़्यादा हैं। अच्छी बात के अंदर से बुरी बात पैदा कर लेने में माहिर लोगों की तादाद कम नहीं हैं। मेरे सीख वाले मेसिज को बुरा रंग देकर मुझे ट्रोल किया जा रहा है।''

'मेरे 20 सेकेंड के वाक्य को निकाल कर, ट्विस्ट किया गया...'

'मेरे 20 सेकेंड के वाक्य को निकाल कर, ट्विस्ट किया गया...'

मुकेश खन्ना ने वीडियो के शुरुआत में कहा, ''आपको पता है कि मैंने रत्ना पाठक शाह (एक्ट्रेस) के पहले मैंने एक वीडियो डाली थी, जिसका नाम था, ''ऐसी लड़कियों से बचो...'' सेक्ट रैकेट से बचो..., आप सब लोगों ने देखा है, हजार से ज्यादा लोगों के कमेंट आए हैं, मैं पढ चुका हूं....लोगों को वीडियो अच्छा लगा कि मैं आज के यूथ को ये बातें बता रहा हूं, जो हो रहा है, वो बता रहा हूं। लेकिन मुझे दुख है इस बात का कि, आपके 6 से 7 मिनट के वीडियो में, आपका 20 सेकेंड का एक वाक्य या डॉयलग निकाल लिया जाता है, और उसको फिर ट्विस्ट करके पेश किया जाता है, जो मेरे खिलाफ कई लोग कर रहे हैं।''

मुकेश खन्ना ने कहा- मैं ट्रोल करने वालों को जवाब देने आया हूं...

मुकेश खन्ना ने कहा- मैं ट्रोल करने वालों को जवाब देने आया हूं...

मुकेश खन्ना ने आगे कहा, ''मैं उन सब को जवाब देने के लिए यहां आया हूं कि मैंने कभी, एक औरत और मर्द के रिश्ते पर सवाल नहीं उठाया है। मैंने सवाल उठाए हैं एक ऐसी औरत पर, एक ऐसे सेक्स रैकेट के ऊपर, जो आजकल के बच्चों को जकड़ रहा है। ये बात मैं सिर्फ हवा में नहीं कह रहा हूं, ऐसे 25 केस लोगों ने मुझे दिखाए हैं।''

मुकेश खन्ना बोले- 'मैं औरतों की जितनी कदर करता हूं...

मुकेश खन्ना बोले- 'मैं औरतों की जितनी कदर करता हूं...

मुकेश खन्ना ने कहा, ''मैं आप लोगों को बता दूं कि मैं औरतों के खिलाफ नहीं बोल रहा हूं, मैं औरतों की जितनी कदर करता हूं, शायद कोई नहीं करता होगा। मैं औरतों के खिलाफ कभी नहीं बोलूंगा, मैं रिश्तों के खिलाफ भी नहीं बोलूंगा..। पति-पत्नी, दोस्तों के रिश्तों को भी नहीं, लेकिन अगर कोई अनजान लड़की आपको पहले ही दिन की मीटिंग में, या आपको पहले ही मैसेज में, कोई आपको न्यूड फोटो और वीडियो भेजो तो, इसको आप क्या कहोगे।''

'आप लोगों ने कहा कि आप सच में शक्तिमान हो...'

'आप लोगों ने कहा कि आप सच में शक्तिमान हो...'

मुकेश खन्ना ने कहा, ''मैंने ऐसी औरतों के खिलाफ कहा था, क्योंकि मैं यूथ को लेकर बहुत सजग हूं, मैंने यूथ को बताया है कि ये सही नहीं है, इसलिए आप लोगों ने देखा भी है और सराहा भी है। आप लोगों ने कहा कि आप रियल मायने में भी शक्तिमान हो। एक और मेरे ऊपर प्रश्न उठाए जा रहे हैं कि मुकेश खन्ना शक्तिमान होकर औरतों के खिलाफ ऐसा कैसे बोल सकते हैं। 20 सेकेंड का वाक्य निकाल कर, मुझपर सवाल उठा रहे हैं। मैं बताना चाहता हूं कि मैं ऐसी लड़कियों के खिलाफ बोल रहा था, जो आपको पहले ही दिन आकर बोलती है, मैं आपके साथ सेक्स करना चाहती हूं।''

'कोई भी सभ्य समाज की लड़की ऐसा नहीं करती...'

'कोई भी सभ्य समाज की लड़की ऐसा नहीं करती...'

वीडियो के आखिर में मुकेश खन्ना बोलते हैं, ''मैं आपको साफ-साफ बताना देना चाहता हूं कि, ये जो मेरे बारे में कहा जा रहा है कि, ''पहली ही मुलाकात में अगर कोई औरत सेक्स के लिए पूछती है तो, वो धंधा करती है....'', मेरे इस वाक्य को गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। मैंने ऐसा उन औरतों के लिए कहा, जो सच में किसी गलत इरादे से ऐसा कहती है....क्योंकि कोई भी सभ्य समाज की लड़की पहली मीटिंग में ऐसा नहीं कहती है।''

'मेरे खिलाफ बोलने वालों का मुंह बंद करना चाहता हूं...'

'मेरे खिलाफ बोलने वालों का मुंह बंद करना चाहता हूं...'

मुकेश खन्ना ने कहा, ''मैं यूथ को आगाह कर रहा हूं...और करता रहूंगा...मैंने शक्तिमान बनकर भी कहा था, और आज भी कह रहा हूं कि इस तरह से स्कैंडल और गलत चीजों से सावधान रहें। सिर्फ अपने काम पर ध्यान दो। मुझे लगता है कि मैंने अपनी बात रख दी है। जिन-जिन लोगों ने मेरे खिलाफ बोलने की कोशिश की है, मैं उन लोगों का मुंह बंद कराना चाहता हूं, कि मैंने कुछ गलत नहीं कहा है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+