TMKOC: क्या शो में अब कभी नहीं दिखेंगे तारक मेहता और टप्पू? प्रोड्यूसर से नहीं बनी बात!

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा और टप्पू राज अनादकट का शो से जाना अब तय माना जा रहा है। जानिए इसके पीछे आखिर क्या है वजह?

मुंबई, 30 जुलाई: टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को काफी फैंस पसंद करते हैं। ऐसे में शो से इन दिनों कईं एक्टर्स के जाने की खबर ने फैंस को परेशान कर रखा है। हाल ही में खबर आई थी टप्पू यानी राज अनादकट ने ये शो छोड़ दिया है। वहीं ये भी खबर आ रही है कि इस शो से तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा का भी अब जाना तय है। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक शो प्रोड्यूसर असित मोदी ने शैलेश से बातचीत की है।

shailesh lodha

कॉन्ट्रैक्ट की इन शर्तों को लेकर सख्त हैं आसित मोदी
ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि, असित मोदी नहीं चाहते कि उनके शो का कोई भी एक्टर किसी दूसरे शो का हिस्सा बने। चाहे वो महीने के 17 दिन खाली रहे। बता दें कि असित मोदी ने शो में सभी एक्टर्स के साथ इसको लेकर एक कॉन्ट्रेक्ट किया हुआ है। शायद यही वजह है कि, एक्टर्स उनसे खुश नहीं हैं और वह धीरे-धीरे शो से अलग हो रहे हैं।

क्या शो में नहीं लौटेंगे तारक मेहता?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शैलेश लोढ़ा ने असित मोदी से कहा है कि वह शो में एक महीने में 15 दिन से ज्यादा काम नहीं कर सकते हैं। जिसकी वजह है कि वह ये समय अपने कविता वाले शो को देना चाहते हैं। लेकिन, आसित मोदी ने शैलेश के इस फैसले को खारिज कर दिया है। आसित मोदी का कहना है कि वह शैलेश की इस शर्त को नहीं मान सकते। क्योंकि इस वजह से उन्हें बाकी एक्टर्स से भी अपने काम करने के नियम को बदलना होगा और ये कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों का उल्लंघन होगा।

इस वजह से टप्पू ने छोड़ा था शो
आपको बता दें कि., इससे पहले टप्पू यानी राज अनादकट ने भी इसी वजह से शो को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। अब जल्द ही वह बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। अब तारक मेहता के शो से ये दो एक्टर्स जा चुके हैं। अब देखना होगा कि, आगे और कितने एक्टर्स इस शो को अलविदा कहने का मन बना रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+