लता मंगेशकर के अंतिम संस्‍कार में शाहरुख के 'थूकने' वाले बवाल पर उर्मिला ने कहा- हम इतने बिगड़ गए हैं कि....

लता मंगेशकर के अंतिम संस्‍कार में शाहरुख के 'थूकने' वाले बवाल पर उर्मिला ने कहा- हम इतने बिगड़ गए हैं कि....

नई दिल्‍ली, 07 फरवरी। बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर का रविवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। शिवाजी पार्क में लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार को अंतिम विदाई के समय का वीडियो देखकर कई लोगों ने शाहरुख खान ऑनलाइन थूकने का आरोप लगाया जबकि वो फतिहा पढ़ने के बाद फूंक मार रहे थे। कई लोग शाहरुख के बचाव में आए वहीं अब अभिनेत्री से नेता बनीं उर्मिला मातोंडकर ने शाहरुख खान के समर्थन में आ गई हैं।

शाहरुख खान ने मारी फूंक लोगों बताया थूक

शाहरुख खान ने मारी फूंक लोगों बताया थूक

बता दें शाहरुख जब अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ रविवार शाम दिवंगत गायिका के अंतिम संस्कार से पहले उन्हें अंतिम विदाई दी तो उन्‍होंने फतिहा पढ़ने के बाद फूंक मारी जिस पर उन पर लोगों ने उन पर थूकने का आरोप लगा दिया। शाहरुख खान ने जबकि दुआ पढ़ने के बाद हाथ जोड़कर पहले दुआ पढ़ी फिर लता मंगेशकर के पार्थिक शरीर के पैर की ओर मुंह से फूंक मारी थी। ऐसा करना इस्लाम धर्म में दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना का एक हिस्सा है। शाहरुख के बगल में खड़ी पूजा को भी हाथ जोड़कर प्रार्थना करते देखा गया।

उर्मिला मांतोडकर ने कहा - हम इतने बिगड़ गए हैं कि....

उर्मिला मांतोडकर ने कहा - हम इतने बिगड़ गए हैं कि....

अभिनेत्री और शिवसेना नेता उर्मिला मांतोडकर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए कहा "एक समाज के रूप में, हम इतने बिगड़ गए हैं कि हमें लगता है कि प्रार्थना करना थूकना है। आप एक ऐसे अभिनेता की बात कर रहे हैं जिसने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का प्रतिनिधित्व किया है। राजनीति इतने निचले स्तर पर पहुंच गई है और यह वाकई दुखद है।"

उर्मिला ने लता दीदी के निधन पर जताया था शोक

उर्मिला ने लता दीदी के निधन पर जताया था शोक

उर्मिला ने भी लता के निधन पर शोक जताया और ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लता की अल्लाह तेरो नाम गाते हुए एक छोटी क्लिप साझा की।उर्मिला ने अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया था, " #भारत की #बेटी का एक अनुकरणीय जीवन, जिसने हमें दिखाया कि एक बेटी क्या हासिल कर सकती है और पूरे #परिवार #RIPLataमंगेशकर जो परिवार के लिए खड़ी हो सकती है। सबको संमति दे भगवान ।"

92 साल की उम्र में मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर के कारण हुई थी मौत

92 साल की उम्र में मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर के कारण हुई थी मौत

रविवार को सुर कोकिला लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर की वजह से निधन हो गया। उन्हें 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जब उन्हें कोविड -19 और निमोनिया का पता चला था। केंद्र ने दो दिनों के शोक की घोषणा की थी, जिसके दौरान पूरे भारत में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

लता मंगेशकर की मौत से दुखी हुई ये 8 साल की बच्‍ची, अंतिम दिनों में वीडियो कॉल पर किया करती थी बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+