पीएम मोदी के जन्मदिन पर शाहरुख खान ने कही ये बड़ी बात, बोले- देश के प्रति आपका समर्पण सराहनीय
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अपने ट्विटर हैंडल पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है।
मुंबई, 17 सिंतबरः भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। दुनियाभर के सभी लोग उन्हें बधाई देने में लगे हैं। सोशल मीडिया पर भी हर जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र के जन्मदिन का बधाई संदेश ही नजर आ रहा है। भारत के सभी बड़े नेताओं ने नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। इसी बीच कई बॉलीवुड सेलेब्स भी प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। ये सभी सेलेब्स अपने अपने अंजाद में प्रधानमंत्री मोदी तो शुभकामनाएं पहुंचा रहे हैं। इन सेलेब्रिटीज में शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अनुपम खेर, परेश रावल, चिरंजीवी और कंगना रनौत शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं किस सेलेब ने कैसे दी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई।
शाहरुख खान ने पीएम मोदी के लिए लिखी ये बात
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अपने ट्विटर हैंडल पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है- हमारे देश और उसके लोगों के कल्याण के लिए आपका समर्पण बहुत ही सराहनीय है। आपके पास अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने की शक्ति और स्वास्थ्य हो। एक दिन की छुट्टी लें और अपने जन्मदिन का आनंद लें, सर। जन्मदिन की शुभकामनाएं।
अक्षय कुमार ने पीएम मोदी की जमकर की तारीफ
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है- आपकी दूर दृष्टि, आपकी गर्मजोशी और काम करने की आपकी क्षमता जैसी आपकी कुछ चीजें मुझे बहुत प्रेरित करती हैं। जन्मदिन की शुभकामनाएं नरेंद्र मोदी जी। आपके स्वास्थ्य, खुशी और आने वाले गौरवशाली साल की कामना करता हूं।

कंगना रनौत ने नरेंद्र मोदी को कहा 'अवतार'
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है- जन्मदिन की बधाई आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी। बचपन में एक रेलवे प्लेटफॉर्म पर चाय बेचने से लेकर इस दुनिया के सबसे ताकतवर आदमी बनने तक का आपका सफर शानदार है। हम आपके लंबे जीवन की कामना करते हैं लेकिन राम, कृष्ण और गांधी की तरह आप अमर हैं। अब आप हमेशा इस देश और इससे बाहर की चेतना से जुड़ चुके हैं। आप हमेशा जीवित रहेंगे, आपकी विरासत को कोई भी नहीं मिटा सकता इसीलिए मैं आपको अवतार कहती हूं। आपको हमारे नेता के रूप में पाकर धन्य हो गई हूं।
अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो
वहीं एक्टर अनुपम खेर ने प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी का शपथ लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है- आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी। आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु आपको लंबी और स्वस्थ आयु प्रदान करे। आप अपनी शपथ की जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का प्रयत्न कर रहे हैं और सालों तक करते रहेंगे। आपके नेतृत्व के लिए धन्यवाद। जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रधानमंत्री मोदी जी।
परेश रावल ने ऐसे दी बधाई
बीजेपी के नेता, पूर्व सांसद और बॉलीवुड के जानदार एक्टर परेश रावल ने भी नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है- भगवान से आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। लंबी आयु के साथ मजबूत बने रहिए नरेंद्र मोदी जी।
चिरंजीवी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
पूर्व सांसद और तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी ने भी प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे समय तक हमारे देश का मजबूती से नेतृत्व करने की कामना करता हूं। आपको जन्मदिन की ढेर सारी बधाई।












Click it and Unblock the Notifications