Pathaan: विदेशों में भी छाया 'पठान' का भौकाल, फ्रांसीसी मीडिया ने की SRK की तारीफ

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्रांस की मीडिया में भी पठान का भौकाल छाया हुआ है। फिल्म न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी चर्चा में बनी हुई है।

SRK

Pathaan: 25 जनवरी को रिलीज होने के बाद से जहां देखो वहां शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का ही बोलबाला है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने भी बयान देते हुए कहा कि उन्हें बेहद खुशी महसूस हो रही है। शाहरुख खान ने लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी की और फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड्स की तोड़ डाले। फिल्म को लेकर सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि फ्रांस में भी अलग ही धूम मची हुई है।

विदेश में 'पठान' का जलवा
शाहरुख खान की फिल्म पठान सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेश में भी धूम मचा रही है। फिल्म का भौकाल कुछ ऐसा छाया हुआ है कि फ्रांसीसी समाचार चैनल ने हाल ही में एक क्लिप शेयर किया, जिसमें शाहरुख खान को मैन ऑप द डे कहा गया। समाचार चैनल ने एक पल को शाहरुख खान को समर्पित किया।

बढ़ता जा रहा SRK का स्टारडम
फ्रांस के मीडिया ने दिखाया कि कैसे किंग खान का स्टारडम लगातार बस बढ़ता ही जा रहा है और किस तरह उनके फैंस और फॉलोवर्स ने उनपर बेइंतहां प्यार बरसाया है। एक फैन क्लब ने फ्रांस के मीडिया का ये क्लिप ट्विटर पर शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि मैन ऑफ द डे-शाहरुख खान को एक फ्रेंच न्यूज शो Le 1245 में दिखाया गया, जहां उन्होने पठान और उनके सुपरस्टारडम के बारे में बात की। एक्टर के फैंस नफरत को मात देते हैं। इसके बाद फैन क्लब ने शाहरुख खान को टैग भी किया।

300 करोड़ के क्लब में हुई शामिल
बताते चलें कि फिल्म 'पठान' 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने लगभग 70 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसके साथ ही हिंदी वर्जन की अब तक की कुल कमाई 123 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+