Brahmastra: खून से लथपथ आग के बीच जलते हुए दिखे शाहरुख खान, लीक हुआ किंग खान का फर्स्ट लुक

मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में शाहरुख खान का कैमियो है। लेकिन सोशल मीडिया पर शाहरुख का लुक लीक हो गया है।

मुंबई, 12 अगस्त: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लंबे समय से फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लोकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो है। जिसके बाद अब फैंस को इंतजार है कि किंग खान का फिल्म में क्या रोल होने वाला है। लेकिन इस बीच फैस के लिए एक नया सरप्राइज है। जी हां अब सोशल मीडिया पर शाहरुख का 'ब्रह्मास्त्र' में फर्स्ट लुक लीक हो गया है।

लीक हुआ शाहरुख खान फर्स्ट लुक

लीक हुआ शाहरुख खान फर्स्ट लुक

इन दिनों फिल्म ब्रह्मास्त्र' के लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लगातार प्रमोशन करने में जुटे हैं। फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। माना जा रहा है कि फिल्म में शाहरुख का कैमियो होगा। हालांकि ट्रेलर में उनका लुक नहीं दिखाया गया था। लेकिन इस बीच ट्विटर पर शाहरुख खान के फैन पेज में यूजर्स ने एक्टर का 'ब्रह्मास्त्र' में फर्स्ट लुक शेयर किया है। इंटरनेट पर छा रहा शाहरुख का ये लुक काफी धमाकेदार है।

खुशी से झूम उठे फैंस

शाहरुख खान का ये लुक देख फैंस खुशी से झूम उठे। इस तस्वीर को देख फैंस अपने तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। शाहरुख खान इस लुक में खून से लतपत आग के बीच जलते हुए नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख ने 'ब्रह्मास्त्र' में वनराष्ट्र जो भगवान हनुमान से प्रेरित किरदार में नजर आएंगे।

इस किरदार में नजर आएंगे शाहरुख

इस किरदार में नजर आएंगे शाहरुख

हालांकि ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि फैंस के पास शाहरुख की ये तस्वीर आई कैसे। लेकिन, दावा किया जा रहा है कि, फिल्म में अभिनेता वनरास्त्र की भूमिका निभाएंगे। तस्वीरों को ट्विटर पर साझा करते हुए, एक प्रशंसक ने लिखा, "ब्रह्मास्त्र के शायद दूसरे ट्रेलर से लीक।" एक प्रशंसक ने अपने घुटनों पर शाहरुख की एक तस्वीर साझा की और लिखा, "शाहरुख खान ब्रह्मास्त्र से अपने हस्ताक्षर मुद्रा के साथ। एकमात्र फिल्म जो उत्साहित होने लायक है"।

पहले भी वायरल हुआ था शाहरुख का लुक

इससे पहले जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था तब शाहरुख खान का लुक नहीं दिखाया था। लेकिन फैंस की माने तो जो व्यक्ति अपने चारों ओर अग्नि के साथ त्रिशूल लेकर खड़ा है वह और कोई नहीं किंग खान ही हैं। हालांकि अब इस लीक फोटो को देख फैंस को यकीन हो गया है कि ये शाहरुख खान ही हैं।

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म

शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। किंग खान की ये फिल्म अगले साल 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। इसके अलावा एक्टर फिल्म डंकी और जवान में भी दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+