शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का टीजर हुआ रिलीज, इस खास अवतार में दिखे SRK

पिछले कई दिनों से शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की चर्चाएं चल रही थीं और आज उनकी इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है।

मुंबई, 3 जूनः बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान के फैंस के लिए बड़ी खबर है जिसे सुनते ही उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। पिछले कई दिनों से शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की चर्चाएं चल रही थीं और आज उनकी इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। जी हां, शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है जिसमें वह एक अलग ही रूप में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म को साउथ के फेमस डायरेक्टर एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ साउथ की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा नजर आएंगी। फिल्म 'जवान' के टीजर में शाहरुख खान की झलक दिखाई गई है जिसमें वो एक्शन पैक्ड अवतार में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज की जाएगी। ये फिल्म 2 जून 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

shah rukh khan

एक्शन अवतार में नजर आएं शाहरुख
फिल्म 'जवान' के टीजर में शाहरुख खान किसी पुरानी जगह पर मौजूद होते हैं जो कि हथियारों से भरा पड़ा है। वह अपने पूरे चेहरे पर कपड़े के टुकड़े से पट्टी बांध लेते हैं। उनके चेहरे पर चोट के निशान नजर आते हैं। उनकी एक आंख ढकी होती है। कैमरा क्लोज आने पर शाहरुख हंसते हैं और कहते हैं- रेडी? टीजर में कभी उनके हाथ में बंदूक है तो कभी चाकू होता है। वहीं शाहरुख हथियारों से भरे बैग की चेन को बंद करते हुए नजर आते हैं। एक्टर शाहरुख खान ने अपनी फिल्म जवान के टीजर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है- एक्शन पैक्ड 2023, जवान आपके लिए ला रहे हैं एक धमाकेदार मनोरंजन... 2 जून 2023 को। हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में। आपको बता दें कि शाहरुख खान की इस फिल्म को उनकी पत्नी गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है।

डबल रोल निभाएंगे शाहरुख खान
फिल्म जवान की टीजर में साफ देखा जा सकता है कि शाहरुख एक ग्रैंड कमबैक करने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार साउथ की एक्ट्रेस नयनतारा नजर आएंगी। वहीं इस फिल्म में एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा भी एक अहम किरदार में होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आएंगे। शाहरुख का पहला किरदार एक रॉ ऑफिसर है जो एक पिता है और उसका बेटा एक बड़ा गैंगस्टर है। वह भी शाहरुख खान खुद ही बने हैं। वहीं फिल्म की हीरोइन नयनतारा पुलिस ऑफिसर के किरदार में होंगी। इस साल शाहरुख की 3 फिल्में आने वाली हैं। हाल ही उन्होंने राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में अभिनय करने का ऐलान किया था। उससे पहले उनकी फिल्म 'पठान' का भी टीजर रिलीज हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+