G-20 Summit की सफलता पर पीएम मोदी को शाहरुख ने दी बधाई, बोले- पीएम पर हम सभी को है गर्व

दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन की सफलता पर पीएम मोदी को बॉलीवुड से बधाई आई है। एसआरके ने एक्स पर पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके नेतृत्व देश की एकता समृद्ध हो रही है।

पीएम मोदी को जी-20 की सफलता के बॉलीवुड की ओर पहली बधाई आई है। एक्स पर एक्टर शाहरुख खान ने एक पोस्ट में लिखा है कि पीएम के प्रति देशवासियों में गर्व की भावना है। जी-20 समिट की थीम 'वसुधैव कुटुंबकम' पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत राष्ट्रीय एकता की भावना से समृद्ध हो रहा है।

जी-20 सम्मेलन में भारत ने दिल्ली घोषणा पत्र पर सहमति प्राप्त कर ली। अपने आप में ये एक नया इतिहास रचा गया। दरअसल, भारत ने दिल्ली घोषणा पत्र के शत प्रतिशत बिंदुओं पर सभी देशों की पूर्ण सहमति प्राप्त की। भारत ने वैश्विक स्तर पर बदलाव के लिए 10 पॉइंट्स सुझाए थे, जिन्हें शत प्रतिशत मान लिया गया। दिल्ली घोषणा पत्र को भारत की बड़ी कामयाबी बताया जा रहा है।

Shahrukh congratulates PM Modi

इसको लेकर एक्सपर्ट्स ने भी बड़ी वजह बताई हैं. दरअसल, प्लैनेट, पीपुल, पीस एंड प्रोसपैरिटी. इन्हीं चार मुद्दों पर भारत ने जी-20 के दिल्ली घोषणा पत्र में पूरी दुनिया के नेतृत्व को जिन बातों पर सहमत किया, उनमें बड़े मुद्दे ये थे कि अब विश्व को सशक्त, सतत, संतुलित और समावेशी विकास की ओर बढ़ना है. इसके लिए सतत विकास लक्ष्य की प्राप्ति की ओर तेजी से प्रगति की जरूरत है. भारत ने सतत विकास के लिए हरित विकास समझौते पर दुनिया को सहमत किया है। इसके अलावा 21वीं सदी में दुनिया के बहुपक्षीय संस्थानों के गठन पर भी जोर दिया गया।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख ने पीएम को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, "भारत की जी20 अध्यक्षता की सफलता और दुनिया के लोगों के बेहतर भविष्य के लिए राष्ट्रों के बीच एकता को बढ़ावा देने के लिए माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी को बधाई। हर भारतीय के दिल में सम्मान और गर्व की भावना है। श्रीमान् जी आपके नेतृत्व में, हम अलगाव में नहीं बल्कि एकता में समृद्ध होंगे। एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य।"

जी-20 में भारत की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले पांच साल में जितने भी सम्मेलन हुए हैं, उन सबके मुकाबले भारत में हुए जी-20 सम्मेलन की कई गुना तक उत्पादकता रही है। भारत की कुछ बड़ी पहल पर जी-20 ने दुनिया को बचाने, समावेशी विकास और शांति की दिशा में कुछ फैसले लिये हैं, जिनमें पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने जैसी पहल, ग्रीन क्रेडिट इनिशियेटिव्स और मल्टीलैटरल वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशंस बनाने की दिशा में सहमति बनी है।

बता दें कि 55 देशों वाले अफ्रीकन यूनियन को पूर्ण सदस्यता दे दी गई है। अब जी-20 मंच दुनिया का सबसे विशाल और समावेशी मंच हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+