'अवॉर्ड लेते ही शाहनवाज की बिगड़ी तबीयत, बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े', यशपाल शर्मा ने बताए उनके आखिरी पल

Shahnawaz Pradhan Passed Away: शाहनवाज प्रधान के निधन की खबर फैलते ही फिल्म इंडस्ट्री में सभी लोग हैरान हो गए हैं। इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग इस समय शाहनवाज को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे है।

shahnawaz pradhan

Shahnawaz Pradhan Passed Away: बॉलीवुड के कई शानदान फिल्मों और टीवी के कई फेमस शोज में काम कर चुके बेहतरीन एक्टर शाहनवाज प्रधान का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। 56 वर्षीय शाहनावज प्रधान मशहूर वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में भी नजर आ चुके हैं। उनके यूं अचानक चेल जाले से आम लोगों से लेकर इंडस्ट्री के लोग तक हैरान हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह किसी फंक्शन में मौजूद थे, जब उनके सीने में तेज दर्द उठा और वह अचानक ही बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। शाहनवाज प्रधान के निधन की खबर फैलते ही फिल्म इंडस्ट्री में सभी लोग हैरान हो गए हैं। इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग इस समय शाहनवाज को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे है। सिर्फ इतना ही नहीं उनके सेलेब्स दोस्त सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को पोस्ट कर उनके बारे में कई अच्छी बातें भी लिख रहे हैं।

वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में कर चुके थे काम

वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में कर चुके थे काम

फेमस एक्टर राजेश तैलंग जो कि शाहनवाज के साथ वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में नजर आए थे, उन्होंने सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए लिखा है- शाहनवाज भाई आखिरी सलाम!!! क्या गजब के जहीन इंसान और कितने बेहतर अदाकार थे आप। मिर्जापुर के दौरान कितना सुंदर वक्त गुजरा हमने साथ में, यकीन नहीं हो रहा। आपको बता दें कि दिवंगत एक्टर शाहनवाज प्रधान ने वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में 'गुड्डू भैया' (अली फजल) के ससुर का दमदार किरदार निभाया था। वह 'मिर्जापुर' में गोलू और स्वीटी के पिता का किरदार निभाते नजर आए थे जो कि एक पुलिस ऑफिसर होता है।

आखिरी समय में एक प्रोग्राम में थे मौजूद

आखिरी समय में एक प्रोग्राम में थे मौजूद

वहीं आमिर खान की 'लगान' में लाखा का किरदार निभाने वाले एक्टर यशपाल शर्मा ने लिखा है- आज मुंबई में ये प्रोग्राम अटेंड किया... बड़ा अच्छा चल रहा था सब... लेकिन ये अचानक आपके साथ क्या हो गया। Ridz Dime Darrell जी का शो चल रहा था और उस फंक्शन में सैंकड़ों कलाकार मौजूद थे, लेकिन बीच में ही अवॉर्ड लेने के थोड़ी देर बाद हमारे प्रिय कलाकार शाहनवाज को कुछ होने लगा... उनकी खराब हालात देख सारा प्रोग्राम रुक गया।

यशपाल शर्मा ने लिखा- अचानक बिगड़ गई थी तबीयत

यशपाल शर्मा ने आगे लिखा- सब लोगों और वहां मौजूद एक डॉक्टर की मदद से उन्हें जल्दी उठा कर नीचे गाड़ी में बैठा कर कोकिला बेन अस्पताल ले जाया गया जो कि नजदीक में ही था। लेकिन कोई उन्हें बचा नहीं सका। डॉक्टरों ने अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया। वो चले गए... ये है हमारी जिंदगी का कड़वा सत्य... इंसान किन घमंडों में जीता है और जीवन क्या है... खैर प्रोग्राम ठीक से खत्म हुआ पर एक जीवन चला गया।

'आंखों के सामने एक जीवन खत्म हो गया'

यशपाल शर्मा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है- इतने सारे कलाकार एक जगह इकट्ठा थे और हमारी आंखों के सामने एक जीवन खत्म हो गया... कुछ खाली खाली सा लग रहा है... रीटा जी को सलाम इतने लोग एक जगह मिले पर एक इंसान चला गया ये दुख जिंदगी भर सताता रहेगा... भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को हिम्मत दे।

पत्नी और बेटी को छोड़ गए शाहनवाज

आपको बता दें कि दिवंगत एक्टर शाहनवाज प्रधान अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। उनके परिवार के बारे में किसी को ज्यादा कुछ नहीं पता। शाहनवाज सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं थे और न ही अपने परिवार के किसी सदस्य की कोई फोटो शेयर करते थे। हालांकि उनके परिवार में उनकी पत्नी और बेटी है जिन्हें वह अकेला छोड़कर चले गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+