Deva teaser: शाहिद कपूर का 'देवा' में दिका हैवानियत भरा स्वैग, अमिताभ बच्चन से इंस्पायर है कैरेक्टर!
Deva teaser: शाहिद कपूर स्टारर 'देवा' का टीजर रिलीज हो गया है। मेकर्स ने इसे तय समय से पहले ही रिलीज कर दिया है। ये टीजर 52 सेकेंड का है। टीज़र में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को भी श्रद्धांजलि दी गई है, जो उनके आइकॉनिक एंग्री-यंग-मैन अवतार से प्रेरित है।
शाहिद कपूर इस टीजर में हैवानियत और एक्शन दोनों के स्वैग को लेकर आए हैं। देवा में उनका ऐसा रोल है, जिसमें उन्हें पहले कभी भी नहीं देखा गया है। फिल्म में वो पुलिस वाले का किरदार निभाएंगे। उनका नाम देवा होगा। ये उनकी फुल फ्लेज्ड एक्शन फिल्म है।

अमिताभ की झलक दिखाएंगे शाहिद
बता दें, देवा में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की धरोहर का एक नया रूप देखने को मिल रहा है, जहां शाहिद कपूर उनके प्रभावशाली छवि को मॉडर्न ट्विस्ट के साथ पेश कर रहे हैं। ये फिल्म शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। कई बार पोस्टपोन होने के बाद अब मेकर्स इसे रिलीज करने के लिए तैयार हुए हैं। देवा को मलयालम फिल्म मेकर रोशन एंड्रयूज ने डायरेक्ट किया है। ये उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। इसके पहले उन्होंने सैटेरडे नाइट और सैल्यूट जैसी मलयाली फिल्म बनाई हैं।
एक्शन और डांस स्किल से करेंगे प्रभावित
शाहिद कपूर, जो अपनी वर्सेटाइल परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं, देवा के साथ कुछ नया करने वाले हैं। टीज़र में उनका इंटेन्स अवतार दिख रहा है, जिसमें हैरान करने वाले स्टंट्स और रॉ, बेजोड़ एक्शन सीक्वेंस हैं, जो दर्शकों को सीट से उठने का मौका नहीं देंगे। चाहे वो हाई-स्पीड चेज़ हो या धमाकेदार लड़ाई के सीन्स, शाहिद की अपने रोल के लिए पूरी मेहनत साफ नजर आती है। उनकी दमदार डांस मूव्स भी फिल्म देखने को मिल रहे हैं। मेकर्स ने इसे अब 31 जनवरी को रिलीज के लिए शेड्यूल किया है। इसे ज़ी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।












Click it and Unblock the Notifications