शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ऐसे कमाती हैं पैसा, जानें कुल संपत्ति, घर किराए पर देकर कर ली इतनी कमाई
Mira Rajput and Shahid Kapoor Net Worth: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भले ही एक्ट्रेस न हों लेकिन ग्लैमर वर्ल्ड में उनका जलवा बरकरार है। मीरा राजपूत पति शाहिद कपूर से 14 साल छोटी हैं लेकिन कमाई के मामले में पति को कड़ी टक्कर देती नजर आती हैं।
सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन हैं 30 साल की मीरा राजपूत
30 साल की मीरा राजपूत फिल्मों में एक्टिंग नहीं करतीं लेकिन ब्रांड एंडोर्समेंट की दुनिया में उनका बोल बाला है। इसके अलावा मीरा राजपूत फैशन शोज में रैंप वॉक करती भी नजर आती हैं। मीरा राजपूत आज के समय में 2 बच्चों की मां होने के साथ साथ एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन भी हैं।

मीरा राजपूत ने हीलिंग और वेलनेस ब्रांड 'धुन' लॉन्च किया
फिलहाल मीरा राजपूत ने अपना नया काम शुरू किया है। स्किनकेयर ब्रांड के बाद अब मीरा राजपूत ने एक हीलिंग और वेलनेस ब्रांड 'धुन' लॉन्च किया है, जिसके इवेंट में उनकी फैमिली के साथ साथ बी-टाउन के कई बड़े स्टार्स उन्हें सपोर्ट करने के लिए पहुंचे थे।
मीरा राजपूत ने जीता है लोगों का दिल
-आपको बता दें कि कड़ी मेहनत कर आज बॉलीवुड के पावर कपल शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत ने ये मुकाम हासिल किया है। दिल्ली की रहने वाली मीरा राजपूत ने अपनी सादगी से न सिर्फ शाहिद कपूर का दिल जीता बल्कि उन्होंने इंडस्ट्री के लोगों को भी खुश किया है।
-मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी ब्यूटी वीडियोज के साथ साथ पति शाहिद कपूर संग फोटोज और अपने बच्चों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
मीरा राजपूत और शाहिद कपूर की कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहिद और मीरा कपूर की कुल संपत्ति 300 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इस पावर कपल की कमाई का बड़ा हिस्सा उनके ब्रांड एंडोर्समेंट, फिल्मों, लाइव स्टेज शोज और इंवेस्टमेंट से आता है।
मीरा राजपूत की कमाई
-मीरा राजपूत ने यूट्यूब पर स्किन एंड विदिन नामक एक सीरीज शुरू की है, जहां वह स्किनकेयर से जुड़ी सभी चीजों पर चर्चा करने के लिए कई खास मेहमानों को बुलाती हैं। मीरा राजपूत के टॉक शो में कुशा कपिला, नीतू कपूर, डॉ पूजा तलेरा और वसुधा राय जैसी मशहूर हस्तियां शामिल हो चुकी हैं। इस यूट्यूब चैनल से मीरा राजपूत को अच्छी कमाई होती है।
-मीरा राजपूत ने योग स्टार्टअप SARVA (सर्वा) में निवेश किया है । उन्होंने ऑर्गेनिक ग्रॉसरी फर्म जामा ऑर्गेनिक्स और प्लांट-बेस्ड न्यूट्रिशन सप्लीमेंट ब्रांड वेलबीइंग न्यूट्रिशन में भी निवेश कर रखा है।
महंगी गाड़ियों का कलेक्शन
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत को महंगी गाड़ियों का शौक है। उनके पास मर्सिडीज मेबैक एस 580 कार है जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये के आसपास है। इसके अलावा कपल के पास पोर्श केयेन जीटीएस, मर्सिडीज बेंज जीएल क्लास, रेंज रोवर वोग, जगुआर एक्सजे आर-एस जैसी गाड़ियां मौजूद है।
मीरा और शाहिद के आलीशान बंगले और फ्लैट्स
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने मिलकर साउथ दिल्ली के साकेत इलाके में एक डीडीए फ्लैट में निवेश किया है। इसके अलावा शाहिद और मीरा मुंबई के अंधेरी इलाके में मौजूद एक आलीशान अपार्टमेंट राज क्लासिक के मालिक हैं, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये है। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने अपना एक आलीशान अपार्टमेंट 20 लाख रुपये प्रति माह पर किराए पर दिया है।
-वहीं शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने मुंबई के वर्ली इलाके में एक शानदार डुप्लेक्स भी खरीदा है जिसकी कीमत 56.6 करोड़ रुपये है। इतना ही नहीं उनके पास मुंबई के जुहू इलाके में 35 करोड़ रुपये का सी-फेसिंग डुप्लेक्स भी है।












Click it and Unblock the Notifications