शाहिद कपूर ने किया बॉलीवुड का पर्दाफाश, बता दिया इंडस्ट्री का वो काला सच जिसे जानकर सहम जाएंगे आप

Shahid Kapoor On Bollywood: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लोग इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। शाहिद कपूर ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि आज वह जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था।

शाहिद कपूर के साथ हुआ था भेदभाव
आपको बता दें कि दिल्ली के रहने वाले शाहिद कपूर जब हीरो बनने के लिए मुंबई पहुंचे थे तो उन्हें कई बार भेदभाव का सामना करना पड़ा था। वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने बॉलीवुड कैम्प पर निशाना साधा है। शाहिद कपूर ने इस इंटरव्यू में बॉलीवुड के कई गंदे राज खोले हैं।

shahid kapoor

शाहिद कपूर को बुली किया जाता था
शाहिद कपूर ने बताया है कि उन्हें फिल्मों में स्ट्रगल करने के दौरान काफी बुली किया जाता था। उनके हाइट और रंग का मजाक उड़ाया जाता था। उन्होंने बॉलीवुड में इनसाइडर और आउटसाइडर की बहस को भी बिल्कुल सही बताया है। शाहिद कपूर के अनुसार बाहर से आने वालों को इंडस्ट्री में खूब परेशान किया जाता है।

'बाहरी लोगों को आसानी से स्वीकार नहीं किया जाता'
शाहिद कपूर ने इंटरव्यू में कहा कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के अंदर के लोग बाहर से आने वाले लोगों को खूब परेशान करते हैं। उनके करियर में कई तरह की बाधाएं खड़ी करते हैं। शाहिद ने कहा- इंडस्ट्री के अंदर के लोग बाहरी लोगों को आसानी से स्वीकार नहीं कर पाते हैं।

शाहिद कपूर ने कैम्प कल्चर पर साधा निशाना
शाहिद कपूर ने आगे बताया कि वह कभी भी बॉलीवुड के किसी भी कैम्प कल्चर का हिस्सा नहीं रहे हैं। शायद उनमें हिस्सा बनने की क्वालिटी ही नहीं थी। शाहिद कपूर ने कहा- मैं इस इंडस्ट्री के लिए आउटसाइडर था क्योंकि मैं दिल्ली से आया था। मेरी बोली दिल्ली वाली थी। इसके लिए मुझे खूब परेशान किया गया था। इस इंडस्ट्री में मेरे साथ लंबे समय तक बुरा बर्ताव किया गया है। मुझे ये सब सोचकर आज भी डर लगता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+