क्या एनिमल पार्क में रणबीर संग शाहिद कपूर भी होंगे? जानिये 'कबीर सिंह' ने अपने जवाब में क्या कहा?
रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोला है। फिल्म का जुनून अभी तक लोगों के सिर पर सवार है। लोग बेसब्री से इस फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के एंड में इसे लेकर काफी हिंट दिए गए थे। ऐसे में जाहिर सी बात है कि इसका क्रेज भी देखने लायक ही होगा। इस बीच फैंस के लिए बेहद ही एक्साइटिंग और शॉकिंग खबर सामने आ रही है।
एनिमल में रणबीर कपूर ने रणविजय की भूमिका निभाकर फैंस को अपना दीवाना बना दिया था। अब इसके दूसरे पार्ट यानी एनिमल पार्क में रणबीर एकदम अलग किरदार में दिखेंगे। रणबीर का लुक भी फैंस को काफी पसंद आया है। ऐसे में अब खबरें हैं कि इस फिल्म के डायरेक्टर संदीप वांगा इसके अगले पार्ट में शाहिद कपूर की धमाकेदार एंट्री से फैंस को शॉक देने वाले हैं।

इस बात में कितनी सच्चाई है, ये कह पाना थोड़ा मुश्किल होगा। बताते चलें कि शाहिद कपूर इन दिनों कृति सेनन के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म दे दे प्यार दे के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ऐसे में उनसे एनिमल पार्क में एंट्री को लेकर सवाल किया गया। शाहिद ने इसके जवाब में इतना कहा कि कबीर सिंह और एनिमल में रणविजय... दो बिल्कुल अलग कैरेक्टर हैं।
एक्टर ने कहा कि पार्क में दोनों के साथ आने के आसार बिल्कुल कम हैं। मगर फिर शाहिद ने ये भी कहा कि मगर ऑडियंस के लिए बहुत सी चीजें काफी उत्साह से भरी हुई होती हैं। मगर सच में... ये मेरे हाथ में नहीं है। और ये काफी मुश्किल भी है। ये आसान नहीं है। ये दोनों अलग यूनिवर्स के किरदार हैं।












Click it and Unblock the Notifications