क्या इस सुपरस्टार के लिए करीना ने शाहिद कपूर को दिया था धोखा? अचानक हुए ब्रेकअप पर किसी को नहीं हुआ यकीन

Shahid Kapoor Kareena Kapoor Breakup: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर इंडस्ट्री की मोस्ट फेवरेट जोड़ी में से एक थी। दोनों ने चार साल तक एक दूसरे को डेट किया। लेकिन अचानक ये कपल अलग हो गया। उन्होंने काफी समय तक अपने ब्रेकअप की बात को छुपाकर रखा था।

करीना कपूर और शाहिद कपूर एक वक्त पर एक दूसरे के दीवाने थे। हर इवेंट्स में दोनों साथ में नजर आते थे। हालांकि कुछ वक्त बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी और ये कपल अलग हो गया। जानकारी के मुताबिक, 2007 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'जब वी मेट' की शूटिंग के दौरान दोनों का ब्रेकअप हो चुका था। हालांकि आजतक इसके पीछे की वजह सामने नहीं आई। लेकिन एक बार दोनों के करीबी दोस्त ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था।

shahid kapoor

डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहिद कपूर के दोस्त ने दावा किया था कि एक्टर के अलावा करीना कपूर उस वक्त किसी और को भी डेट कर रही थीं। करीबी ने बताया था कि करीना अपने को-स्टार के साथ एक शूट के लिए गई थी तो बाद में पता चला था कि दोनों का सीक्रेट अफेयर चल रहा था। हालांकि ये शख्स कौन था इसको लेकर करीबी ने कोई जानकारी नहीं दी थी। वहीं कुछ फैंस का मानना है कि करीना ने सैफ अली खान के लिए शाहीद कपूर को छोड़ा था।

सूत्र ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'जब शाहिद कपूर को इस बारे में पता चला तो उन्होंने एक्ट्रेस के साथ अपना रिश्ता हमेशा के लिए तोड़ दिया था।' वहीं एक चैट शो के दौरान शाहीद कपूर ने बातों ही बातों में इशारा किया था कि करीना कपूर ने उन्हें धोखा दिया था। हालांकि एक्टर ने उनका नाम नहीं लिया था।

खैर शाहिद और करीना ब्रेकअप के बाद अब अपनी मैरिड लाइफ में बेहद खुश हैं। जहां एक तरफ करीना कपूर ने सैफ अली खान को 5 साल तक डेट करने के बाद उनसे शादी कर ली। वहीं शाहिद कपूर ने अब मीरा कपूर से शादी कर अपनी लाइफ में बेहद खुश हैं। उनकी एक बेटी और बेटा भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+