इस फेमस मॉडल के लिए धड़क रहा है शाहरुख खान के बेटे आर्यन का दिल, गर्लफ्रेंड संग कोजी वीडियो वायरल
Aryan Khan With Larissa Bonesi: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को इंडस्ट्री में रोमांटिक हीरो के तौर पर जाना जाता है और अब उनके बेटे आर्यन खान भी इसी राह पर चल पड़े हैं। हालांकि आर्यन खान एक्टिंग नहीं बल्कि डायरेक्शन में हाथ आजमा रहे हैं।
आर्यन खान की लव लाइफ को लेकर चर्चा
इन दिनों शाहरुख खान के लाडले बेटे आर्यन खान की लव लाइफ को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। खबर है कि वह एक विदेशी हसीना को डेट कर रेह हैं। इसी बीच उस हसीना के साथ आर्यन खान का एक वीडियो भी वायरल हो गया है।

मिस्ट्री गर्ल के साथ वायरल हुआ आर्यन खान का वीडियो
आर्यन खान का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग हैरान हो गए हैं। हाल ही में आर्यन खान ने एक पार्टी होस्ट की थी, जहां इंडस्ट्री के कई स्टारकिड्स शामिल हुए थे। इस पार्टी से कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।
मिस्ट्री गर्ल के साथ कोजी हुए आर्यन खान
इस वीडियो में आर्यन खान एक मिस्ट्री गर्ल के साथ कोजी होते नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि आर्यन के साथ नजर आ रही मिस्ट्री गर्ल उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोनेसी हैं। हालांकि पार्टी में आर्यन-लारिसा अलग-अलग पहुंचे थे और दोनों अलग-अलग ही वहां से निकले भी थे।
आर्यन खान और लारिसा बोनेसी की नजदीकियां
वायरल हो रहे इस वीडियो में आर्यन खान और लारिसा बोनेसी की नजदीकियों से एक बार फिर उनके डेटिंग रुमर्स को हवा मिल गई है। आपको बता दें कि आर्यन खान और लारिसा बोनेसी की डेटिंग की खबरें कुछ महीनों पहले ही शुरू हुई थीं। हालांकि दोनों ने अब तक इस मुद्दे पर खुलकर कोई बात नहीं की है।
कौन हैं लारिसा बोनेसी?
पिछले कुछ समय से लारिसा बोनेसी और आर्यन खान का नाम जोड़ा जा रहा है। लोग ये जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं कि आखिर लारिसा बोनेसी कौन हैं। जानकारी के अनुसार लारिसा बोनेसी ब्राजील की एक मशहूर मॉडल, डांसर और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया है। उन्हें जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार की फिल्म 'देसी बॉयज' के गाने 'सुबह होने न दे' में देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications