Mannat Name Plate Price: शाहरुख के 'मन्नत' में लगी लाखों की नेम प्लेट, तस्वीरें वायरल
मुंबई, 27 अप्रैल। बॉलीवुड के 'मिस्टर बादशाह' यानी कि शाहरुख खान इन दिनों अपने 'जन्नत 'से जैसे घर 'मन्नत' को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। दरअसल हाल ही में किंग खान के घर 'मन्नत' की नेम प्लेट बदली गई है, जिसकी कीमत के बारे में अब खुलासा हुआ है। Bollywood Life की रिपोर्ट के मुताबिक नए नेम प्लेट की कीमत 20 से 25 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है, जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए हैं।

शाहरुख के 'मन्नत' में लगी लाखों की नेम प्लेट
कहा जा रहा है इस नेम प्लेट को डिजाइन शाहरुख की पत्नी गौरी ने ही किया है। मालूम हो कि गौरी खान एक इंटीरियर डिज़ाइनर हैं और उन्होंने ही 'मन्नत' को पहले भी डिजाइन किया था। इस वक्त 'मन्नत' के नए नेम प्लेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग जमकर इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि शाहरुख का घर 'मन्नत' लोगों के लिए किसी टूरिस्ट स्पॉट से कम नहीं है, लोग अक्सर इस घर के मेन गेट के सामने फोटो क्लिक करवाते हैं।

White House से होती है 'मन्नत' की तुलना
आपको बता दें कि अरबों के मालिक शाहरुख खान के पास काफी संपत्ति है लेकिन उनकी प्रापर्टी का सबसे कीमती हिस्सा है उनका सपनों का महल 'मन्नत', जिसकी कीमत 350 करोड़ के आस-पास है। ये अंदर से बहुत ज्यादा सुंदर हैं और लोग इसकी सुंदरता की तुलना White House से भी करते हैं।
Twitter के नए मालिक एलन मस्क की लवस्टोरी एक Tweet से ही शुरू हुई थी

'मन्नत' का नाम 'विला विएना' था
किंग खान के सपनों का ये महल मुंबई के बांद्रा में समुद्र के ठीक सामने स्थित है। कहते हैं कि साल 1997 में शाहरुख ने ये घर खरीदने का फैसला किया था। उस वक्त उनकी फिल्म 'यस बॉस' हिट हुई थी। शाहरुख के घर खरीदने से पहले 'मन्नत' का नाम 'विला विएना' था। साल 2001 में किंग खान ने ये घर Keeko Gandhy से 13 करोड़ में खरीदा था और साल 2005 में उन्होंने अपने स्टाइल में इसे डिजाइन करके इसका नाम 'मन्नत' रखा था।
Letterman के शो में दिखी थी 'मन्नत' की रसोई
'मन्नत' 6 मंजिला बंग्ला है, जिसमें कई बेडरूम, लाइब्रेरी, जिम, स्विमिंग पूल, लिविंग रूम, डाइविंग हॉल, मिनी थिएटर और बड़ा पार्किंग एरिया है। यही नहीं घर के प्रत्येक सदस्य के लिए अलग-अलग ड्रेसिंग एरियाज और शूज सेल्फ हैं। यही नहीं घर में शाहरुख और गौरी दोनों के लिए अलग-अलग ऑफिशियल स्पेस है तो वहीं इस घर में एक बड़ी सी रसोई है, जिसमें हर तरह की सुविधा उपस्थित है। किंग खान की रसोई को आप David Letterman के शो में देख भी चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications