शाहरुख खान की लाडली ने दिए गजब के पोज, दोस्त को बताया कैसे लेते हैं फोटो

मुंबई, 08 नवंबर: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के लिए पिछला महीना बहुत मुसीबत भरा था। उनके बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में जेल के अंदर रहना पड़ा। हालांकि अब परिवार में खुशियां फिर से लौट आईं है, जिसकी जीती जागती तस्वीर सुहाना खान के तौर पर दिखाईं दे रही है। भाई आर्यन के घर लौटने के बाद अब शाहरुख की लाडली सुहाना खान भी काफी खुश है। यहां तक की उनके चेहरे की मुस्कुराहट भी वापस पहले की तरह लौट आई हैं।

सुहाना की हंसती-मुस्कुराती तस्वीरें वायरल

सुहाना की हंसती-मुस्कुराती तस्वीरें वायरल

दरअसल, शाहरुख की फैमिली के लिए बीता वक्त काफी परेशानी से भरा था। ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद परिवार के सब लोग बेहद परेशान थे, लेकिन अब पूरा परिवार खुश हैं, जिसके बाद सुहाना भी काफी सुकून में दिखाई दे रही हैं। आर्यन के जेल से बाहर आने के बाद पहली बार सुहाना की हंसती मुस्कुराती तस्वीरें सामने आई हैं, जिसको देखने के बाद उनके फैंस भी खुश दिखाई दे रहे हैं।

न्यूयॉर्क में अपने दोस्तों के साथ चिल

न्यूयॉर्क में अपने दोस्तों के साथ चिल

हाल ही में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने न्यूयॉर्क शहर में अपने दोस्तों के साथ चिल डे आउट किया। उनकी दोस्त प्रियंका केडिया ने उनकी कुछ फोटोज और वीडियोज को अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है, जिसमें उन्हें सेंट्रल पार्क में मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। कुछ तस्वीरों के लिए पोज देते हुए और वॉक का सुहाना मजा उठा रही हैं। सुहाना की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहीं हैं।

 बेस्ट पोज के लिए सुहाना का डायरेक्शन

बेस्ट पोज के लिए सुहाना का डायरेक्शन

सुहाना की दोस्त प्रियंका केडिया ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सुहाना एक मोटी काली जैकेट पहने हुए हैं और एक ब्रिज पर फोटो के लिए 'पोजिंग' कर रही हैं। प्रियंका को कैसे बेस्ट पोज मिले इसके लिए सुहाना उनको बता भी रही हैं। इस तस्वीरों में सुहाना के एक्सप्रेशंस और मुस्कान साफ बयां कर रहे हैं कि अब वो काफी खुश हैं।

सुहाना और प्रियंका की फोटो हो रही वायरल

सुहाना और प्रियंका की फोटो हो रही वायरल

इसके अलावा एक तस्वीर में सुहाना और प्रियंका बहुत ही प्यार से गले लगाते हुए दिखती हैं। वहीं एक और फोटो में सुहाना अपने दोस्तों के साथ पार्क में टहलती हुई दिखाई दे रही है। बता दें कि सुहाना और प्रियंका दोनों न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के टिश स्कूल ऑफ ड्रामा की स्टूडेंट्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+