क्या Salman Khan ने 'जवान' के लिए मुंडवाया था सिर? शाहरुख खान ने बाल्ड लुक का बताया सच
सलमान खान का बाल्ड लुक में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। अब आस्क एसआरके सेशन के दौरान शाहरुख खान ने इसको लेकर बड़ा खुलासा किया।
Salman Khan Bald Look: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म रिलीज होने से पहले एक्टर ने ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन रखा। शाहरुख खान ने फैंस के तमाम सवालों का जवाब दिया।
जवान के लिए सलमान ने मुंडवाया सिर?
आस्क एसआरके सेशन के दौरान एक फैन ने शाहरुख खान से पूछा, क्या सलमान खान ने फिल्म जवान के लिए अपना सिर मुंडवा लिया? जिसका एक्टर ने बड़े ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया। एक्टर ने लिखा, "सलमान भाई को मुझे प्यार दिखाने के लिए कोई लुक नहीं देना पड़ता...वो दिल से ही मुझे हमेशा प्यार करते हैं...बस कह दिया सो कह दिया।"

शाहरुख खान ने बताया सच
आपको बता दें कि, पिछले दिनों सलमान खान को एक पार्टी में स्पॉट किया गया था। जिसमें एक्टर अपने बाल्ड लुक में नजर आए थे। इंटरनेट पर भाईजान का यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। कुछ फैंस कयास लगा रहे थे कि ये उन्होंने फिल्म तेरे नाम के सीक्वल के लिए कराया है। वहीं कुछ का कहना है कि वह शाहरुख खान की फिल्म जवान के लिए तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल अभिनेता के बदले हुए लुक को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
इस दिन रिलीज होगी जवान
फिल्म 'पठान' से शाहरुख खान ने लगभग 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। अब इसके बाद एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म जवान में नजर आएंगे। जिसमें वह पहली बार साउथ एक्ट्रेस नयनतारा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। ये फिल्म 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग में बिजी सलमान
बता दें कि, फिल्म पठान में सलमान खान ने कैमियो किया था। शाहरुख और सलमान को स्क्रीन पर लंबे समय बाद साथ देखकर फैंस काफी खुश हो गए थे। इसके बाद हाल ही में उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई थी। जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी। अब जल्द ही एक्टर की अगली फिल्म टाइगर 3 रिलीज होगी। जिसमें भाईजान और कैटरीना कैफ की जोड़ी स्क्रीन पर धमाल मचाएगी।












Click it and Unblock the Notifications