'बेटे आर्यन को जमानत मिलने के बाद खुशी में रो पड़े थे शाहरुख खान, चिंता में 'कॉफी पर कॉफी' पी रहे थे'
'बेटे आर्यन को जमानत मिलने के बाद खुशी में रो पड़े थे शाहरुख खान, चिंता में 'कॉफी पर कॉफी' पी रहे थे'
मुंबई, 29 अक्टूबर: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मुंबई ड्रग्स क्रूज केस में बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार (28 अक्टूबर) को जमानत दे दी है। भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने आर्यन खान का हाईकोर्ट में उनका प्रतिनिधित्व किया था। आर्यन खान लगभग एक महीने से जेल में बंद हैं। आर्यन की जमानत के बाद मुकुल रोहतगी ने खुलासा किया कि शाहरुख खान बेटे के जेल से बाहर आने की खबर सुन खुशी में रो पड़े थे। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान के वो राहत के आंसू थे। मुकुल रोहतगी ने कहा कि इतने दिनों से परेशान शाहरुख खान चिंता में सिर्फ 'कॉफी पर कॉफी' पी रहे थे'

''पिता शाहरुख की आंखों में खुशी के आंसू थे''
भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल और आर्यन खान के वकील मुकुल रोहतगी ने खुलासा किया, "पिता की आंखों में खुशी के आंसू थे।" आर्यन खान की जमानत के तुरंत बाद शाहरुख खान की अपने वकीलों की टीम के साथ हंसते हुए एक तस्वीर भी इंटरनेट पर वायरल हुई है। 23 वर्षीय आर्यन खान के शुक्रवार या शनिवार को आर्थर रोड जेल से बाहर निकलने की उम्मीद है। हालांकि बॉम्बे हाईकोर्ट आर्यन खान के जमानत के फैसले पर टिप्पणी शुक्रवार को करेगा।

'चिंता में सिर्फ कॉफी पर कॉफी पी रहे थे शाहरुख'
मुकुल रोहतगी ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में कहा, ''वह (शाहरुख खान) पिछले तीन-चार दिनों से बहुत-बहुत चिंतित थे। मैंने उनको देखा था। जब से वह अपने बेटे आर्यन से मिलकर आए थे, वह बहुत अधिक परेशान थे। मुझे यह भी यकीन नहीं है कि वह सही तरीके से खाना खा रहे थे या नहीं। वह सिर्फ कॉफी के बाद कॉफी पी रहे थे और वह बहुत, बहुत था चिंतित थे। आर्यन की जमानत के बाद मैंने उनके चेहरे पर राहत की भावना देखी। हां, पिता के चेहरे पर पिछली बार जो मैंने उदासी देखी थी, वो अब नहीं थी।''
Recommended Video

मुकुल रोहतगी ने शाहरुख खान की तारीख की
मुकुल रोहतगी ने शाहरुख खान की तारीफ करते कहा, ''वह (शाहरुख खान) एक वकील तो नहीं हैं लेकिन इसके बावजूद वह एक स्ट्रॉन्ग कॉमन सेंस वाले शख्स हैं। शाहरुख ने मुझे अपने बेटे आर्यन के बाक में पूरी पृष्ठभूमि बताने की ईमानदारी से कोशिश की। शाहरुख ने कुछ नहीं छिपाया, चाहे कुछ भी हो उसका बेटा कहां पढ़ता है, वह किसके बारे में जानता है, किस बारे में बात कर रहा था। सबकुछ शाहरुख ने मुझे बताया।''

दिवाली घर पर मना पाएंगे आर्यन खान
आर्यन खान को मुंबई तट पर एक क्रूज जहाज पर एक ड्रग छापे के दौरान गिरफ्तार किया गया था। 03 अक्टूबर को आर्यन खान को एनसीबी ने हिरासत में लिया था। आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और उसके अधिकारी समीर वानखेड़े सुर्खियों में हैं। बॉन्बे हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एन डब्ल्यू साम्ब्रे की एकल पीठ ने आर्यन के सह-आरोपी और उसके दोस्त अरबाज मर्चेंट और फैशन मॉडल मुनमुन धमेचा को भी जमानत दे दी है। आर्यन खान समेत तीनों की अब ये दिवाली परिवार के साथ होगी।












Click it and Unblock the Notifications