New Year 2022: रणबीर, कंगना से शाहरुख तक, क्या होगा इन सितारों का न्यू ईयर रेजोल्यूशन!
मुंबई, 1 जनवरी: आज से नया साल, 2022 शुरू हो गया है। नए साल पर सभी कुछ ना कुछ वादा अपने आप से करते हैं कि ये काम मैं इस साल शुरू कर दूंगा या छोड़ दूंगा। बॉलीवुड सितारे भी नए साल को लेकर रेजोल्यूशन करते हैं, कई सितारे इस बारे में बताते हैं तो कई बात नहीं करते हैं। शाहरुख से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक बॉलीवुड के बड़े नामों की हम बात कर रहे हैं कि इनको 2022 में क्या रेजोल्यूशन करने की जरूरत है।

शाहरुख खान करें ज्यादा फिल्में
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान काफी समय से पर्दे से दूर हैं। आखिरी बार वो 2018 में आनंद एल राय की फिल्म जीरो में नजर आए थे। इस फिल्म के बाद फैंस उनकी नई फिल्म का इंतजार ही कर रहे हैं। ऐसे में शाहरुख खान नए साल पर थोड़ी ज्यादा फिल्म करने का रेजोल्यूशन लें।

रणबीर आलिया की शादी
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट काफी समय से बॉलीवुड के हॉट कपल बने हुए हैं। बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर पिछले काफी समय से आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप में हैं। उनकी शादी को लेकर अफवाहें भी लगातार चल रही हैं। रणबीर और आलिया के प्रशंसक इस साल निश्चित ही उनकी शादी की तस्वीरें देखना चाहते हैं।

प्रियंक-अनुष्का फिल्मों में ज्यादा वक्त दें
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में तो काम कर रहीं लेकिन बॉलीवुड से दूर हैं। प्रियंका द स्काई इज पिंक और द व्हाइट टाइगर में नजर आई थीं। फैंस उनको ज्यादा फिल्मों में देखना चाहते हैं। एक और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी बेटी के जन्म के बाद फिल्मों से दूर हैं, वो भी नए साल में फिल्मों में वापसी करना चाहेंगी।

कंगना रनौत को करने होंगे कई वादे
अभिनेत्री कंगना रनौत के लिए फिल्मों के लिहाज से 2021 ठीक ही रहा है। हालांकि अब वो फिल्मों के बजाय अपने बयानों के लिए ही ज्यादा चर्चा पाती हैं। ऐसे में इस साल उनसे फैंस यही चाहेंगे कि वो अपना पूरा ध्यान फिल्मों पर दें और उनकी ओर से कुछ अच्छा काम निकलकर आए।

अर्जुन और मलाइका की शादी
बॉलीवुड का एक और कपल है, जो पिछले चार साल से खूब सुर्खियों में है। ये हैं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर। दोनों 2017 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की शादी की खबरें भी सामने आईं लेकिन इस पर कपल ने अभी कुछ नहीं कहा है। फैंस दोनों को इस साल शादी के बंधन में बंधते देखना जरूर चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications