आइब्रो पर कट और हल्की नीली आंखें... एकदम अलग ही अवतार में नजर आए फैंस के चहेते किंग खान, आखिर क्या है सच्चाई?
हाल ही में शाहरुख खान की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें एक्टर काफी अलग से नजर आ रहे हैं। फोटो देखने के बाद फैंस को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो पा रहा।

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान फैंस के चहेते हैं। करियर की शुरुआत से लेकर अभी तक एक्टर ने फैंस को अपने अलग-अलग अवतार दिखाए हैं। कभी शॉर्ट तो कभी पोनीटेल में एक्टर कहर ढाते आते हैं। हर लुक में वे फैंस को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। हर लुक में फैंस ने शाहरुख खान पर प्यार बरसाया है। लेकिन आज शाहरुख खान का जो लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, वो आपने कभी देखा ही नहीं होगा। आइये जानते हैं शाहरुख खान के इस लुक के पीछे की हकीकत।

शाहरुख खान का अलग लुक
वायरल हो रही तस्वीर में शाहरुख खान छोटे-छोटे बालों में नजर आ रहे हैं। हल्की दाढ़ी-मूछों में एक्टर बेहद चार्मिंग लग रहे हैं। आइब्रो पर एक कट भी बना हुआ है। एक कान में ईयररिंग जैसा कुछ नजर आ रहे हैं। हल्की नीली आंखें और गले के पास टैटू साफ नजर आ रहा है। अब तक रियल लाइफ में एक्टर का ऐसा लुक कभी देखने को नहीं मिला। मिलता भी कैसे एक्टर ने ऐसा लुक कभी रखा ही नहीं। इस तस्वीर के बारे में भी आपको बता दें कि ये ओरिजनल तस्वीर नहीं है, बल्कि किसी फैन ने एडिट की है।

क्या है तस्वीर की सच्चाई?
एक फैन ने एक्टर की ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 'जवान' फिल्म में शाहरुख खान का लुक कुछ ऐसा होगा। फोटो पर और भी फैंस के जमकर रिएक्शन आए हैं। किसी फैन ने कहा कि अगर शाहरुख खान इस लुक में आ गए, तो बॉक्स ऑफिस के सारे के सारे रिकॉर्ड्स टूट जाएंगे, तो वही कई लोग शाहरुख खान के इस लुक की तारीफ करते थके नहीं। इस बीच कई ऐसे लोग भी हैं, जिन्हें शाहरुख खान का ये लुक कुछ खास पसंद नहीं आया।

एक्टर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
शाहरुख खान के करियर की बात करें, तो हाल ही में एक्टर की फिल्म पठान ने धुआंधार कमाई की। फिल्म की तगड़ी सक्सेस के बाद हर तरफ शाहरुख खान का ही डंका बजने लगा। फिल्म ने दुनियाभर में 1005 करोड़ से भी ज्यादा कमाई की। शाहरुख की इस फिल्म के आगे कार्तिक आर्यन और अक्षय कुमार की फिल्में भी नहीं टिक पाईं। वहीं पठान का जादू रिलीज होने के इतने दिनों के बाद भी फैंस के बीच जस का तस बना हुआ है।

'जवान' में दिखेगा अलग अवतार
एक्टर के पास अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में भी कई शानदार फिल्में हैं। पठान की जबरदस्त सक्सेस के बाद फैंस को शाहरुख खान की डंकी और जवान का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 'जवान' को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में एक्टर का अलग अवतार देखने को मिलेगा। वहीं 'डंकी' की बात करें, तो ये राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म होगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications