'शाहरुख खान मुझसे बात...', 75 साल की ये मशहूर एक्ट्रेस किंग खान और उनकी मैनेजर पर भड़कीं, जानें क्या है बात
Farida Jalal On Shah Rukh Khan: हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस फरीदा जलाल इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फरीदा जलाल ने बॉलीवुड के सुपरस्टार और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी को लेकर एक हैरान करने वाला बयान दिया है जिसके बाद से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
शाहरुख खान और फरीदा जलाल ने साथ किया काम
आपको बता दें कि फरीदा जलाल ने शाहरुख खान के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि वह आज के समय में किंग खान के साथ संपर्क में नहीं हैं। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा है कि शाहरुख खान ने उनके साथ लंबे समय से कोई बात नहीं की है और इसके पीछे उनकी मैनेजर का हाथ है।

शाहरुख खान को लेकर गुस्सा हुईं फरदा जलाल
एक मीडिया पोर्टल के साथ इंटरव्यू में 'हीरामंडी' की एक्ट्रेस फरीदा जलाल ने कहा कि शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी बिल्कुल भी अच्छी इंसान नहीं हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने सीधे तौर पर पूजा ददलानी का नाम नहीं लिया है। फरीदा जलाल ने हिंट दिया कि शाहरुख खान की मैनेजर उन्हें अच्छी नहीं लगती हैं। एक्ट्रेस के इस खुलासे के बाद से लोग शाहरुख खान की मैनेजर जमकर आलोचना कर रहे हैं।
'शाहरुख खान के साथ लंबे समय से बात नहीं हुई'
'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से लेकर 'कभी खुशी कभी गम' जैसी फिल्मों में सुपरस्टार शाहरुख खान और एक्ट्रेस फरीदा जलाल ने एकसाथ काम किया है। फिल्मों के अलावा दोनों असल जिंदगी में भी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते थे लेकिन एक्ट्रेस की सुपरस्टार के साथ लंबे समय से बातचीत नहीं हो रही थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में, उन्होंने अपने कंधे की सर्जरी के दौरान किंग खान का फोन आने को याद किया और उसके बाद उनसे संपर्क टूटने के बारे में भी बात की।
'हीरामंडी' में नजर आई थीं फरीदा जलाल
फरीदा जलाल हाल ही में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आई थीं। फरीदा जलाल ने कहा- पहले शाहरुख खान के साथ बात होती थी लेकिन अब नहीं होती। जब मैं उन्हें उस नंबर पर कॉल करने की कोशिश करती हूं, तो वो नहीं लगता है। मैं उनसे कहना चाहती हूं कि वो बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। मैं कहना चाहती हूं कि तुम्हारे बच्चे, बहुत अच्छे हैं।
शाहरुख खान ने फोन नंबर बदल लिया है
फरीदा जलाल ने आगे कहा- मैं शाहरुख खान से कहना चाहती हूं कि मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं, लेकिन उनसे कोई बात नहीं हो पाती है। उनकी मैनेजर अच्छी नहीं है तो आप क्या करेंगे? मुझे किसी के पास जाना होगा क्योंकि मेरे पास उनका नंबर नहीं है, इसलिए जब लोग बात करना चाहते हैं तो शाहरुख को इस बारे में सोचना चाहिए कि आप कैसे लोगों से बात कर सकते हैं।
'सलमान खान से भी नहीं होती बात'
फरीदा जलाल ने सलमान खान से भी संपर्क टूटने की भी बात कही। उन्होंने इंटरव्यू में कहा था- सलमान खान का भी नंबर मेरे पास था, हम अक्सर एक-दूसरे से बात करते थे, अब उन्होंने अपना नंबर बदल लिया होगा। मुझे समझ नहीं आता कि मैं क्या करूं।












Click it and Unblock the Notifications