क्या 8 पूर्व नौसैनिकों की रिहाई मामले से जुड़ा है शाहरुख खान का नाम? सुपरस्टार की टीम ने दिया ऐसा बयान

Shah Rukh Khan: भारत सरकार ने कतर के जेल में बंद आठ पूर्व नौसैनिकों की रिहाई मामले में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खानका नाम सामने आने के बाद वह सुर्खियों में छाए हुए हैं। आपको बता दें कि भारत सरकार ने कतर के जेल में बंद आठ पूर्व नौसैनिकों को रिहा करवा दिया है। इनमें से 7 ऑफ‍िसर भारत वापस लौट आए हैं। इस मामले में बार बार शाहरुख खान का नाम सामने आ रहा था जिसे लेकर अब उनकी टीम ने एक बयान जारी किया है।

8 पूर्व नौसैनिकों की रिहाई का मामला
खबर है कि दिसंबर 2023 में कतर की कोर्ट ने अल दाहरा ग्लोबल केस में भारत के 8 पूर्व नौसैनिकों को मौत की सजा सुनाई थी जिसे बाद में उम्रकैद में बदल दिया गया था। दरअसल से सभी ऑफ‍िसर जासूसी के आरोप में सजा का सामना कर रहे थे लेकिन अब इन्हें रिहा किया जा चुका है।

Shah Rukh Khan

सुब्रमण्यम स्वामी ने कही थी ऐसी बात
पूर्व नौसैनिकों के कतल से भारत वापस लौटने पर बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा था कि इस रिहाई में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान का हाथ है। अब शाहरुख खान की टीम ने सोशल मीड‍िया पर पोस्ट शेयर करते हुए ये साफ कर दिया है कि नेवी अफसरों की रिहाई से एक्टर का कोई कनेक्शन नहीं हैं। पूरे देश की तरह वह खुद अफसरों की वतन वापसी से बहुत ही खुश हैं।

शाहरुख खान की टीम ने जारी किया बयान
शाहरुख खान की टीम ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना बयान शेयर किया है। बयान में कहा गया है कि कतर से नेवी अफसरों के रिहा होने में शाहरुख खान का हाथ बताया जा रहा है। हम साफ करना चाहते हैं कि इसमें उनका कोई हाथ नहीं है। ये रिहाई सिर्फ भारतीय सरकार की वजह से हुई है। इससे शाहरुख खान का कोई वास्ता नहीं है।

नेवी अफसरों के वापस आने से शाहरुख खान खुश हैं
शाहरुख खान की टीम ने बयान में लिखा है- साथ ही हम ये भी बताना चाहते हैं कि डिप्लोमसी और शासन कला हमारे देश के लीडर्स को ही अच्छे से आती है। शाहरुख खान अन्य भारतीयों की तरह नेवी अफसरों के सुरक्षित वापस आने से खुश हैं और उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।

पूजा ददलानी ने शेयर किया पोस्ट
इस पोस्ट को शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- शाहरुख खान के ऑफिस से आधिकारिक बयान। पूजा ददलानी कई सालों से शाहरुख खान की मैनेजर हैं। वह शाहरुख खान के प्रोजेक्ट्स के लेकर इवेंट्स और यहां तक कि छुट्टी पर जाने तक हर चीज का ध्यान रखती हैं। शाहरुख खान अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल चीजों के लिए पूजा ददलानी पर निर्भर करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+