शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी की सैलरी हिला देगी आपकी दुनिया, कितनी दौलत की हैं मालकिन?
Pooja Dadlani Net Worth: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी पर इस समय दुखों का पहाड़ टूट गया है। दरअसल गत 14 सितंबर 2025 को पूजा ददलानी की सास ज्योति गुरनानी का निधन हो गया है।
पूजा ददलानी की सास का हुआ निधन
वहीं सास के निधन के बाद पूजा ददलानी ने मुंबई में उनके लिए शोक सभा का आयोजन किया था जिसमें कई सेलेब्स पहुंचे थे। इस मौके पर पूजा ददलानी का पूरा परिवार साथ में नजर आया था। पूजा काफी दुखी भी नजर आ रही थीं।

शाहरुख खान की मैनेजर हैं पूजा ददलानी
-आपको बता दें कि शाहरुख खान एक बड़े सुपरस्टार हैं और ऐसे में उनकी हर चीज को मैनेज करने के लिए उनकी राइट हैंड यानी मैनेजेर और पर्सनल एसिसटेंट पूजा ददलानी हमेशा उनके साथ नजर आती हैं।
-पूजा ददलानी साल 2012 से शाहरुख खान के करीबी सहयोगी के रूप में काम कर रही हैं। फिल्मों की शूटिंग, इंटरव्यू शेड्यूल, प्रोडक्शन से लेकर फीस नेगोशिएशन तक, शाहरुख खान की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ का हर जरूरी पहलू पूजा ददलानी ही संभालती हैं।
-पूजा ददलानी की मेहनत और समर्पण के चलते ही सुपरस्टार शाहरुख खान की जिंदगी में हर चीज समय पर होती आ रही है। सिर्फ इतना ही नहीं, पूजा ददलानी सुपरस्टार शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाती हैं। साथ ही वह आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की मैनेजमेंट से भी जुड़ी हुई हैं।
पूजा ददलानी की पढ़ाई और शादी
-पूजा ददलानी का मानना है कि शाहरुख खान की कामयाबी सिर्फ उनके टैलेंट से नहीं, बल्कि सटीक मैनेजमेंट की वजह से भी संभव हुई है। यही कारण है कि पूजा हर वक्त शाहरुख खान के साथ नजर आती हैं ताकि हर समस्या का तुरंत हल निकाला जा सके।
-मुंबई की रहने वाली पूजा ददलानी ने बाई अवाबाई फ्रामजी पेटिट गर्ल्स हाई स्कूल से पढ़ाई की है और फिर एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से मास कम्यूनिकेशन में डिग्री हासिल की है। पूजा ददलानी ने साल 2008 में बिजनेसमैन हितेश गुरनानी से शादी की थी, जो लिस्टा जूल्स कंपनी के डायरेक्टर हैं।
-पूजा ददलानी की एक प्यारी सी बेटी रैना भी है। पूजा और उनका परिवार मुंबई के बांद्रा इलाके में एक आलीशान घर में रहते हैं, जिसका इंटीरियर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने खासतौर पर डिजाइन किया है।
पूजा ददलानी की शानदार सैलरी और संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूजा ददलानी को शाहरुख खान का काम संभालने के लिए सालाना करीब 9 करोड़ रुपए की फीस दी जाती है। उनकी कुल संपत्ति लगभग 65 करोड़ रुपए के आसपास बताई जाती है। पूजा अपने स्टाइलिश लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं, उनके पास कई लग्जीरियस गाड़ियां भी मौजूद हैं।
शाहरुख खान के साथ खास बॉन्डिंग
पूजा ददलानी का शाहरुख खान के साथ रिश्ता केवल मैनेजर-बॉस तक सीमित नहीं है, बल्कि ये एक भरोसेमंद और मजबूत प्रोफेशनल बंधन बन चुका है। फिल्मों की शूटिंग से लेकर इंटरनेशनल इवेंट्स तक, पूजा हर कदम पर शाहरुख खान का साथ देती हैं। इस वजह से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पूजा ददलानी का नाम एक भरोसेमंद और पावरफुल मैनेजमेंट एक्सपर्ट के रूप में लिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications