शाहरुख खान की 'जवान' का गाना 'जिंदा बंदा' रिलीज, 1000 लड़कियों के साथ इस अंदाज में नजर आए किंग खान

Jawan Zinda Banda Song Release: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान को मिलाकर करीब 10 एक्टर्स नजर आने वाले हैं। जबकि तीन बड़े सुरस्टार्स फिल्म में कैमियो करते भी नजर आएंगे। इसी बीच शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'जवान' का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। इस गाने का नाम हिंदी में 'जिंदा बंदा' रखा गया है। वहीं तमिल में इस गाने का नाम 'वंधा एडम' और तेलुगू में 'धुम्मे धुलिपेला' है। 'जिंदा बंदा' गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है।

फिल्म 'जवान' का पहला गाना 'जिंदा बंदा' रिलीज
फिल्म 'जवान' का पहला गाना 'जिंदा बंदा' आधे घंटे पहले ही यूट्यूब पर रिलीज किया गया है जिसे अब तक 7.42 लाख लोग देख चुके हैं। 1.52 लाख लोगों ने इस गाने को अब तक लाइक किया है और करीब 17 हजार लोग इस गाने पर कमेंट भी कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस गाने को बनाने के लिए कई करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। इस सॉन्ग का बजट काफी महंगा है जो कि बॉलीवुड में पहली बार हो रहा है।

Shah Rukh Khan

'जिंदा बंदा' बॉलीवुड का सबसे महंगा गाना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' का गाना 'जिंदा बंदा' बॉलीवुड का सबसे महंगा सॉन्ग है। इस गाने को अनिरुद्ध रविचंदर ने ना सिर्फ कंपोज किया है बल्कि अपनी आवाज भी दी है। इस गाने को चेन्नई के एक कास लोकेशन पर पांच दिनों तक शूट किया गया था जिसके लिए हैदराबाद, बेंगलुरू, मदुरई और मुंबई जैसे शहरों से 1000 फीमेल डांसर्स को बुलाया गया था। इस गाने में एक हजार से ज्यादा लड़कियां शाहरुख खान के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। इस गाने ने रिलीज होते ही अपना जादू चलाना शुरू कर दिया है।

1000 लड़कियों के साथ शाहरुख खान कर रहे हैं डांस
आपको बता दें कि शाहरुख खान फिल्म 'जवान' के लीड हीरो हैं और साथ ही उनकी प्रोड्क्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने इस मूवी को प्रोड्यूस किया है। शाहरुख खान ने इस फिल्म को बनाने में काफी मेहनत की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म के गाने 'जिंदा बंदा' को बनाने के लिए 15 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं और ऐसे में ये बॉलीवुड इंडस्ट्री के इतिहास में अब तक का सबसे महंगा गाना हो गया है।

7 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म 'जवान'
आपको बता दें कि फिल्म 'जवान' के डायरेक्टर एटली हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा रोमांस करती नजर आएंगी। इस मूवी में प्रियामणि, सुनील ग्रोवर, सान्या मल्होत्रा, रिद्धी डोगरा और विजय सेतुपति भी नजर आएंगे। दीपिका पादुकोण, थलपति विजय और संजय दत्त इस फिल्म में कैमियों करते दिखाई देंगे। करीब 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म आगामी 7 सितंबर 2023 को 5 भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+