Jawan: चार दिन में 'जवान' की कमाई 500 करोड़ के पार, दुनियाभर में शाहरुख खान की फिल्म तोड़ रही बड़े रिकॉर्ड
शाहरुख खान की फिल्म जवान हर रोज कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। हर दिन फिल्म के सारे शो हाउसफुल हो रहे हैं।
Jawan Worldwide Collection Day 4: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखा है। 7 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म हर रोज नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म देखने के बाद लोग काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे रहे हैं। ये फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जबरदस्त कमाई कर रही है।
फिल्म जवान रिलीज होने के पहले दिन से ही जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 75 करोड़ का कलेक्शन कर हिंदी सिनेमा में इतिहास रच दिया है। वहीं अब दुनिया में जवान को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। ओपनिंग वीकेंड में 'जवान' ने भारत में 287 करोड़ रुपये की कमाई कर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो विदेश में ये गदर मचा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान की फिल्म जवान अपनी रिलीज के तीन दिन में वर्ल्डवाइड 375 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं चौथे दिन फिल्म ने दुनियाभर में 531 करोड़ का आंकड़ा पार कर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस लिहाज से 'जवान' चार दिनों में इतना कमाने वाली बॉलीवुड की सबसे तेज फिल्म बन गई है। पहले वीकेंड में फिल्म की कमाई में आया जंप ये साफ जाहिर कर रहा है कि आने वाले दिनों में ये आंकड़ा और बढ़ने वाला है।
शाहरुख खान की फिल्म जवान ने पठान के भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। एटली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान पहली बार अपने 5 अलग-अलग अवतार में नजर आए। लेकिन सबसे ज्यादा उनके बाल्ड लुक की हर तरफ चर्चा है। फिल्म में पहली बार शाहरुख खान के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा ने स्क्रीन शेयर की। उन्होंने किंग खान के अपोजिट रोल प्ले किया है। इसके अलावा जवान में विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और रिद्धि डोगरा ने अहम रोल प्ले किया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त का कैमियो है। अब आने वाले दिनों में देखना होगा कि शाहरुख खान की फिल्म जवान और कितने रिकॉर्ड तोड़ पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications