'ये तो शुरुआत है' जवान में शाहरुख खान के दिखेंगे अलग-अलग अवतार, एक्टर ने बताई क्या है कहानी?
शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर किंग खान फैंस को धीरे-धीरे नए सरप्राइज ला रहे हैं। अब हाल ही में एक्टर ने फिल्म से जुड़ा नया अपडेट साझा किया।
Shah Rukh Khan Jawan: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। जानकारी के मुताबिक, जल्द ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। लेकिन इससे पहले ही शाहरुख खान ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया। एक्टर ने अपने पांच अलग-अलग लुक सोशल मीडिया पर रिवील कर डाले।
जवान में शाहरुख खान के हैं इतने चेहरे
हाल ही में शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने जवान को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया। साथ ही एक्टर ने फिल्म की कहानी को लेकर बड़ा खुलासा किया। इस वीडियो में शाहरुख खान के अलग-अलग पांच लुक्स दिखाई दे रहे हैं। इन पांच अलग-अलग लुक्स में शाहरुख खान बेहद अलग अंदाज में नजर आए। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार पठान के मुकाबले किंग खान की जवान बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने वाली है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
शाहरुख खान ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए शानदार कैप्शन भी दिया। उन्होंने लिखा, 'ये तो शुरुआत है। न्याय के कई चेहरे...ये तीर हैं...अभी ढ़ाल बाकी है...ये अंत है अभी काल बाकी है. यह पूछता है खुद से कुछ...अभी जवाब बाकी है. हर चेहरे के पीछे एक मकसद है. लेकिन यह एक शुरुआत है...इक्के का इंतजार करें।' फिलहाल एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'जवान' में पहली बार शाहरुख खान का नया अवतार देखने को मिलेगा। मेकर्स ने हर कोशिश कर रहे हैं फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए। ये फिल्म 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा साउथ स्टार नयनतारा और विजय सेतुपति भी लीड रोल में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications