Jawan में Shah Rukh Khan के सिर पर बना टैटू किया नोटिस? जानिए क्या है इसका मतलब

जवान में शाहरुख खान के बाल्ड लुक की काफी चर्चा हो रही है। इस लुक में उनके सिर के बाएं तरफ एक टैटू बना हुआ भी नजर आया।

Shah Rukh Khan Jawan Tattoo: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जवान को लेकर चर्चा में हैं। 10 जुलाई को इसका प्रीव्यू रिलीज हो चुका है। जिसमें किंग खान कई अलग-अलग अवतार में नजर आए। लेकिन सबसे ज्यादा फैंस को उनका बाल्ड लुक पसंद आया।

शाहरुख खान के सिर पर बना टैटू हो रहा वायरल
शाहरुख खान का फिल्म जवान में कई सालों बाद बाल्ड लुक देखने को मिला। लेकिन एक्टर के लुक से कई ज्यादा दिलचस्प उनके सिर के बाएं तरफ बना टैटू था। लेकिन इस टैटू को देखकर फैंस के लिए ये समझ पाना मुश्किल हो रहा है कि आखिर ये लिखा क्या है। हालांकि ज्यादातर फैंस इसे समझने में नाकामयाब रहे।

Shah Rukh Khan

क्या है टैटू का मतलब?
ट्विटर पर ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने शाहरुख खान की एक तस्वीर शेयर की है साथ ही उन्होंने ये साफ कर दिया है कि आखिर इस टैटू पर क्या लिखा है। बता दें कि, जो तस्वीर सामने आई है उसमे शाहरुख खान के टैटू पर देवी का नाम मां जगत जननी लिखा है। यानी की इस पूरे संसार की देवी। हालांकि कुछ फैंस ये भी दावा कर रहे हैं कि इस टैटू का एक्टर के कैरेक्टर से कुछ कनेक्शन है। खैर ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही साफ हो पाएगा।

जवान में शाहरुख खान के बाल्ड लुक की काफी चर्चा हो रही है। इस लुक में उनके सिर के बाएं तरफ एक टैटू बना हुआ भी नजर आया।

इस दिन रिलीज होगी जवान
सोशल मीडिया पर फिलहाल शाहरुख खान की फिल्म जान का प्रीव्यू काफी ट्रेंड कर रहा है। फिल्म में एक बार फिर शाहरुख खान डबल रोल में नजर आएंगे। वहीं फिल्म पठान के बाद दीपिका पादुकोण एक बार फिर किंग खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा जवान में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा भी मुख्य भूमिका में दिखेंगी। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+