58 की उम्र में भी 'जवान' हैं शाहरुख खान, 200 करोड़ का 'मन्नत' और क्लासी लाइफस्टाइल, जानें उनकी कुल संपत्ति

Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' के चलते सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि शाहरुख खान की ये फिल्म सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। टीवी की दुनिया से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले शाहरुख खान आज बॉलीवुड इंडस्ट्री के मेगास्टार हैं और उनके फैंन फॉलोइंग की लिस्ट बहुत ही लंबी है। देश-विदेश नें उनके करोड़ों फैंस मौजूद हैं। कुछ समय पहले लॉस एंजिलेस टाइम्‍स ने उन्‍हें दुनिया का सबसे बड़ा मूवी स्‍टार बताया था।

शाहरुख खान का 58वां जन्मदिन
किंग खान की एक्टिंग के आज भी लोग दीवाने हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग मुंबई में मौजूद उनके घर मन्नत के आगे घंटों खड़े रहते हैं। लोग उनकी फिल्म का बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार करते हैं। शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह, किंग ऑफ बॉलीवुड, किंग खान और किंग ऑफ रोमांस के नाम से भी जाना जाता है। बॉलीवुड के किंग खान आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए इस खास मौके पर आपको बताते हैं कि शाहरुख खान की कुल संपत्ति, सालाना कमाई और महंगी कार कलेक्शन के बारे में।

Shah Rukh Khan

शाहरुख खान के पास है 5100 करोड़ की कुल संपत्ति
शाहरुख खान की कुल संपत्ति के बारे में जानकर आपके होश उड़ सकते हैं। caknowledge.com की रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान के पास फिलहाल 5100 करोड़ की कुल संपत्ति है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनका नेट वर्थ 700 मिलियन डॉलर के करीब बताया जाता है। शाहरुख खान एक महीने में करीब 20 करोड़ रुपए कमा लेते हैं। वहीं सालभर में उनकी कमाई करीब 250 करोड़ रुपये के आस पास है।

200 करोड़ के 'मन्नत' में रहता है किंग खान का परिवार
आपको बता दें कि मुंबई में मौजूद शाहरुख खान का घर किसी टूरिस्ट प्लेस से कम नहीं है। मुंबई के बांद्रा इलाके में शाहरुख खान अपने परिवार के साथ सी फेसिंग बंगले 'मन्नत' में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान के बंगले मन्नत की कीमत 200 करोड़ रुपये के आसपास है। इसके अलावा शाहरुख खान के पास दुबई में भी एक आलीशान विला है जो कि काफी लग्जीरियस है। वहीं शाहरुख खान ने मुंबई के कई इलाकों में कुछ प्लॉट्स भी खरीद रखे हैं जिसे उनकी कंपनी संभालती है।

शाहरुख खान के पास है क्रिकेट आईपीएल टीम
शाहरुख खान एक शानदान एक्टर होने के साथ साथ अच्छे बिजनेस मैन भी हैं। जानकारी के अनुसार शाहरुख खान के पास रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और ड्रीम्ज अनलिमिटेड जैसी प्रोडक्शन कम्पनीज हैं जो काफी दमदार फिल्में बनाती हैं। इन कंपनीज को शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान मिलकर संभालते हैं। इसके अलावा शाहरुख खान के पास कोलकाता नाइट राइडर्स नामक क्रिकेट आईपीएल की टीम भी है। वहीं शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान एक फेमस इंटीरियर डिजाइनर हैं। उनकी खुद की कंपनी है जिसके जरिए वह देश-विदेश में बड़े बड़े वीआईपी लोगों से लेकर सेलेब्स तक के घरों और ऑफिसों को डिजाइन करती हैं।

शाहरुख खान की महंगी गाड़ियों का कलेक्शन
शाहरुख खान को महंगी और रॉयल गाड़ियों का काफी शौक है। उनके पास बगाटी वेरॉन, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, बीएमडब्ल्यू 6 सीरूजू, मिटशूबिसी पजैरो, ऑडी ए6, लैंड क्रूजर और रोल्स रॉयस ड्रपहेड कूप जैसी लग्जरी और महंगी गाड़ियां मौजूद हैं। किंग खान के परिवार के सभी सदस्य अलग अलग गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं। परिवार के सभी लोगों के पास खुद की अलग गाड़ियां हैं। शाहरुख खान अपनी अलग गाड़ी में नजर आते हैं जबकि पत्नी गौरी खान एक अलग गाड़ी का इस्तेमाल करती हैं। वहीं आर्यन, सुहाना और अबराम के लिए भी अलग अलग गाड़ियां दी हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+