फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा शाहरुख खान की 'जवान' का क्रेज, रात 2 बजे टिकट खरीदने के लिए लगी लंबी लाइन

7 सितंबर को शाहरुख खान की जवान रिलीज होने वाली है। फिल्म देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फैंस का बुखार इस कदर चढ़ा हुआ है कि वह रात 2 बजे टिकट बुक करने के लिए थिएटर पहुंचे।

Jawan Advance Booking: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। 7 सितंबर को उनकी अपकमिंग फिल्म जवान थिएटर में रिलीज होने के लिए तैयार है। जिसकी एडवांस बुकिंग ने अभी से रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वहीं फैंस में जवान देखने का इतना ज्यादा क्रेज है कि वह रात के 2 बजे टिकट बुक करने के लिए थिएटर पहुंचे। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

शाहरुख खान की फिल्म जवान की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले दिन फिल्म 100 करोड़ की कारोबार कर सकती है। अब इसी का सबूत इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑनलाइन टिकट ना मिलने की वजह से लोग अब जवान का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए रात 2 बजे लंबी सिनेमाघरों के बाहर लंबी लाइन लगाकर टिकट खरीद रहे हैं। इस वीडियो को शाहरुख खान के फैन क्लब ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Jawan

जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो महाराष्ट्र के मालेगांव का है। जहां रात के 2 बजे लोग थिएटर के बाहर ख़ड़े होकर इंतजार कर रहे हैं कि कब खिड़की खुले और कब टिकट खरीदें। इसके अलावा कई अन्य शहरों में फिल्म जवान के लिए सुबह 5 बजे का भी शो रखा गया है। ये सब फैंस की डिमांड को देखते हुए फैसला किया गया है।

शाहरुख खान की फिल्म जवान का 31 अगस्त 2023 को ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिसमें किंग खान के 5 अलग-अलग अवतार देखने को मिले। ये पहली बार होगा कि शाहरुख अपने करियर में गंजे लुक में नजर आएंगे। वहीं फिल्म जवान शाहरुख खान के अलावा विजय सेतुपति, नयनतारा और दीपिका पादुकोण लीड रोल निभाएंगे। फिल्म को लेकर जिस तरह से फैंस में क्रेज नजर आ रहा है ऐसे में अब ये देखना होगा कि फिल्म जनता को कितनी पसंद आती है। अगर फिल्म फैंस की उम्मीदों पर नहीं खरी उतरती तो लोग मेकर्स को काफी नुकसान हो सकता है। खैर अब ये जनता ही फैसला करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+