बेटी सुहाना खान पर 200 करोड़ रुपए लगा रहे हैं शाहरुख खान, क्या हुई बात? पापा को हुई कैसी चिंता?
Shah Rukh Khan and Suhana Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने साल 2023 में ही बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। सुहाना खान बॉलीवुड की फेमस डायरेक्टर जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' में नजर आई थीं। हालांकि इस फिल्म में सुहाना के साथ और भी कई नए चेहरे दिखाई दिए थे जिन्होंने पहली बार बॉलीवुड में एंट्री की थी।
फ्लॉप साबित हुई शाहरुख खान की बेटी सुहाना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुहाना खान की ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म 'द आर्चीज' को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। लेकिन ओटीटी पर भी इस फिल्म को किसी ने ज्यादा पसंद नहीं किया। ऐसे में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का फिल्मी करियर शुरुआत में ही ठप्प पड़ता नजर आया।

सुहाना पापा शाहरुख खान के साथ करेंगी फिल्म
अब खबर आ रही है कि पापा शाहरुख खान खुद अपनी लाडली बेटी सुहाना खान को ग्रैंड तरीके से बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे। वहीं शाहरुख खान खुद भी अपनी बेटी के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2025 में सुजॉय घोष की डायरेक्टेड फिल्म 'किंग' रिलीज होगी जिसमें शाहरुख खान और उनकी लाडली बेटी सुहाना साथ में काम करते नजर आएंगे।
200 करोड़ के बजट की फिल्म में नजर आएंगे किंग खान
सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की इस फिल्म के जरिए ही बड़े पर्दे पर धूम मचाती नजर आएंगी। फिलहाल ये प्रोजेक्ट प्री-प्रोडक्शन में है। प्रोडक्शन टीम का लक्ष्य एक बार फिर से शाहरुख खान की वापसी को यादगार बनाना है। खबर है कि इस फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपए के आसपास है। इस फिल्म के लिए सुजॉय घोष और सिद्धार्थ आनंद साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
साल 2025 में रिलीज होगी ये फिल्म
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ पहली बार काम करने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'किंग' के डायरेक्टर सुजॉय घोष हैं और ये फिल्म ग्रैंड तरीके से साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सिद्धार्थ आनंद की क्रिएटिविटी भी दिखाई देगी। इस फिल्म को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान प्रोड्यूस कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications