शाहरुख खान ने ट्विटर पर किसे दी सलाह? 'पठान' की रिकॉर्डतोड़ कमाई के बीच किंग खान का ट्वीट हुआ वायरल

Shah Rukh Khan Tweet: शाहरुख खान ने कमबैक करते ही बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ऐसे में शाहरुख खान का नया ट्वीट भी लोगों को अपनी तरफ खींच रहा है और तेजी से वायरल हो रहा है।

shah rukh khan

Shah Rukh Khan Tweet: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान' की सफलता को लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। पिछले 3 दिनों में ही इस फिल्म ने साबित कर दिया है कि स्क्रीन पर अभी भी शाहरुख खान का जलवा जारी है। आज भी लोग शाहरुख खान को देखने के लिए उतावले नजर आते हैं। आपको बता दें कि शाहरुख खान ने फिल्म 'पठान' के जरिए करीब 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है और वापसी करते ही एक धमाकेदार परफॉरफेंस दी है। 'पठान' ने पिछले 3 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर ली है। इन सबके बीच शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। किंग खान ने इस पोस्ट में अपने 'कमबैक' की तरफ इशारा किया है, साथ ही एक सलाह भी दी है। उनका ये नया ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शाहरुख खान का ट्वीट हो रहा है वायरल

शाहरुख खान का ट्वीट हो रहा है वायरल

आपको बता दें कि शाहरुख खान ने कमबैक करते ही बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ऐसे में शाहरुख खान का नया ट्वीट भी लोगों को अपनी तरफ खींच रहा है और तेजी से वायरल हो रहा है। शाहरुख खान ने Gattaca मूवी से कुछ लाइनें शेयर करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है- मैंने वापस तैरने के लिए कुछ भी नहीं बचाया... मुझे लगता है कि लाइफ थोड़ी सी ऐसी ही है... आप अपनी वापसी की प्लानिंग बनाने के लिए नहीं बने हैं... आप आगे बढ़ने के लिए हैं... वापस मत आइये... जो तुमने शुरू किया था, उसे पूरा करने की कोशिश करो। एक 57 साल वाली सलाह वाली बात।'

शाहरुख ने कहा- हमेशा आगे बढ़ते रहो

वहीं शाहरुख खान के फैंस को उनका ये ट्वीट काफी पसंद आ रहा है। लोगों की मानें तो किंग खान अपने इस पोस्ट में ये कह रहे हैं कि हमेशा आगे बढ़ते रहो। फैंस का ये भी कहना है कि फिल्म 'पठान' की सफलता, फिल्म को बॉयकॉट करने वालों के मुंह पर एक बड़ा तमाचा है। शाहरुख खान ने खुद को साबित कर दिया है और ऐसे में इस फिल्म का विरोध करने वाले कुछ नहीं कर पाए।

पठान ने 2 दिन में कमाए 200 करोड़ रुपए

इससे पहले शाहरुख खान ने देशवासियों को 'पठान' स्टाइल में गणतंत्र दिवस की बधाई दी थी। उन्होंने अपनी ही फिल्म का डायलॉग लिखते हुए ट्वीट किया था- देश के लिए क्या कर सकते हो... सभी को हैप्पी रिपब्लिक डे। हमें वह सब संजोना चाहिए, जो हमारे संविधान ने हमें दिया है और अपने देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। जय हिन्द। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने सिर्फ 2 दिन में ही वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस मूवी में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आ रहे हैं।

सिनेमाघरों में नजर आए हाउसफुल के बोर्ड

सिनेमाघरों में नजर आए हाउसफुल के बोर्ड

शाहरुख खान ने अपनी रोमांटिक छवि वाले किरदार से हटकर इस फिल्म में भरपूर एक्शन सीन्स दिए हैं। ऐसे में सिनेमाघरों में हाउसफुल के बोर्ड नजर आ रहे हैं। कई थिएटरों में तो ऑनलाइन टिकट्स उपलब्ध ही नहीं हो पा रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'पठान' को 100 से अधिक देशों में रिलीज किया गया है। ये फिल्म दुनियाभर में रिकॉर्ड 8,000 स्क्रीन पर दिखाई जा रही है।

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्में

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्में

जानकारी के अनुसार फिल्म 'पठान' के बाद अब शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'जवान' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ फिल्मों की फेमस हीरोइन नयनतारा नजर आएंगी। इसके बाद शाहरुख खान बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में लीड हीरोइन तापसी पन्नू होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+