इस शख्स ने खराब कर दी थी शाहरुख खान-गौरी की सुहागरात, होटल में कमरे में हुआ था ये सब

Shah Rukh Khan and Gauri Khan: शाहरुख खान ने अपनी लेडी लव गौरी खान से साल 1991 में शादी की थी। उस समय शाहरुख खान दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हो गए थे। किंग खान अपनी पत्नी गौरी के साथ शादी के बाद पहली रात एक होटल में गुजारने वाले थे। उस दिन दोनों की सुहागरात थी लेकिन उस रात कपल के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था।

शाहरुख खान-गौरी की सुहागरात
मुश्ताक शेख ने शाहरुख खान की जिंदगी पर एक बेहतरीन किताब लिखी है। उस किताब में किंग खान की जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे राज खोले गए हैं जिसके बारे में पढ़कर आपके होश उड़ सकते हैं। शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान की सुहागरात का जिक्र भी इसी किताब में किया गया है।

gauri khan

हेमा मालिनी की फिल्म में काम कर रहे थे शाहरुख खान
किताब में बताया गया है कि शाहरुख खान ने शादी करने के तुरंत बाद दिल्ली से मुंबई पहुंचते ही सबसे पहले इस बात की जानकारी बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी को दी थी। दरअसल उस समय शाहरुख खान लिजेंड्री एक्ट्रेस हेमा मालिनी की फिल्म 'दिल आशना है' में काम कर रहे थे।

होटल के कमरे में थी शाहरुख खान की सुहागरात
शाहरुख खान ने जैसे ही हेमा मालिनी को बताया कि वह गौरी से शादी करने के बाद मुंबई पहुंच चुके हैं तो उन्होंने किंग खान और उनकी पत्नी को स्टूडियो में बुला लिया था। उस दिन मुंबई के एक होटल में शाहरुख खान और गौरी की सुहागरात थी। हालांकि शाहरुख खान अपनी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थे और हेमा मालिनी का कॉल आते ही वह गौरी को लेकर स्टूडियो पहुंच गए थे।

नई दुल्हन ने किया कई घंटे तक इंतजार
स्टूडियो में हेमा मालिनी मौजूद नहीं थीं। शाहरुख और गौरी उनका इंतजार करने लगे। कुछ देर बाद शाहरुख को खान को बताया गया कि हेमा मालिनी को आने में देर होगी। उनके सीन्स तैयार हैं और असिस्टेंट डायरेक्टर शूटिंग कर सकते हैं। ऐसे में शाहरुख खान पत्नी गौरी को स्टूडियो के एक रूम में बैठाकर शूट के लिए चले गए थे। नई दुल्हन गौरी खान उस रूम में बैठकर कई घंटों तक अपने पति शाहरुख खान का इंतजार करती रहीं।

शाहरुख ने किया था गौरी का अपमान
किताब में बताया गया है कि शाहरुख खान रात 11 बजे शूट के लिए गए थे और रात को 2 बजे लौटे थे। शाहरुख खान ने रूम में आकर देखा था कि गौरी दुल्हन के कपड़ों में कुर्सी पर बैठे बैठे ही सो रही थीं। शाहरुख खान ये सब देखकर काफी दुखी हो गए थे। उन्हें लगा था कि उन्होंने नई दुल्हन गौरी का अपमान किया है।

मच्छरों के बीच बैठी थीं गौरी खान
इस किस्से को लेकर शाहरुख खान ने कहा था- वो हम दोनों की सुहागरात थी लेकिन गौरी ने उस छोटे से कमरे में कुर्सी में बैठकर, मच्छरों के बीच कई घंटे काट दिए थे। इसके बाद मैंने गौरी को जगाया और हम दोनों ने एक दूसरे से कोई बात नहीं की। हमने स्टूडियो के बाहर से टैक्सी ली और सीधे होटल चले गए। मैंने उस दिन गौरी के साथ अच्छा नहीं किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+