करोड़ों की मालकिन हैं शाहरुख खान की होने वाली बहू! जानें किस देश की लड़की से चल रहा है आर्यन खान का अफेयर
Aryan Khan and Larissa Bonesi: 31 दिसंबर 2024 की रात को बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान एक लड़की के साथ कोजी होते हुए नजर आए थे। दरअसल न्यू ईयर के जश्न में डूबे शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोनेसी के साथ दिखाई दिए थे।
आर्यन खान और लारिसा बोनेसी का अफेयर
इसके बाद से ही आर्यन खान और लारिसा बोनेसी के अफेयर के जमकर चर्चे हो रहे हैं। लोग शाहरुख खान से लेकर उनके बेटे आर्यन खान तक को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं।

क्या ब्राजीलियन मॉडल को सच में डेट कर रहे हैं आर्यन खान?
आपको बता दें कि सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है लेकिन पिछले साल से ये खबरें हैं कि आर्यन ब्राजीलियन एक्ट्रेस लारिसा बोनेसी को डेट कर रहे हैं।
कौन हैं लारिसा बोनेसी?
-लारिसा बोनेसी एक ब्राजीलियन मॉडल और एक्ट्रेस होने के साथ साथ बेहतरीन डांसर भी हैं। उन्होंने अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के साथ काम किया है। लारिसा ने देसी बॉयज के गाने सुबह होने न दे से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।
-लारिसा बोनेसी ने कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है। वो गुरु रंधावा के साथ सूरमा-सूरमा म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने स्टेबिन बेन और विशाल मिश्रा के साथ भी काम किया है।
-लारिसा बोनेसी साउथ इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने नेक्स्ट एनी और थिक्का जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के साथ भी काम किया है। लारिसा ने सैफ अली खान के साथ फिल्म गो गोवा गॉन में काम किया था।
-लारिसा बोनेसी जब 13 साल की थीं तो अपने परिवार के साथ चीन शिफ्ट हो गई थीं। उन्होंने चीन में ही अपना मॉडलिंग करियर शुरू किया था। इसके बाद साल 2011 में वह मुंबई आकर बस गई थीं। आर्यन खान अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोनेसी से उम्र में 4 साल छोटे हैं।
लारिसा बोनेसी की कमाई और संपत्ति
-आपको बता दें कि लारिसा बोनेसी पैसों के मामले में सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से कुछ कम नहीं हैं। वह काफी अमीर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह करीब 18 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं।
-शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की कुल संपत्ति लगभग 80 करोड़ रुपये है। उन्होंने साल 2023 में अपना कपड़ों का ब्रांड, D'YAVOL X, लॉन्च किया था जिससे उन्हें अच्छी कमाई होती है। इसके अलावा, उन्होंने हाल ही में दिल्ली के पंचशील पार्क में एक आलीशान प्रॉपर्टी भी खरीदी है।












Click it and Unblock the Notifications