पठान ने रचा नया इतिहास, आमिर की 'दंगल' को चटाई धूल, बनी इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म
फिल्म 'पठान' की धुआंधार कमाई जारी है। इसी के साथ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के 11वें दिन भी फिल्म का कलेक्शन सामने आ गया।
Pathaan Box Office Collection 11 Day: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान 4 साल के बाद फिल्म 'पठान' से बड़े पर्दे पर वापसी की है। फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आए। किंग खान के कमबैक की वजह से फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है। यही वजह कि, फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ डाले। अब रिलीज के 11वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की है उसका आंकड़ां सामने आ गया।

11वें दिन पठान की हुई इतनी कमाई
फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ओपनिंग डे पर फिल्म की शानदार शुरूआत हुई थी। अब फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं। ऐसे में 11वें दिन भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर परचम लहराने में कामयाब रही। जी हां, जो कलेक्शन सामने आया है उसके हिसाब से फिल्म ने पहले से ज्यादा की कमाई की है। आंकड़ों की बात करें तो, फिल्म पठान ने 11वें दिन 22 करोड़ की कमाई की। यानी कि, फिल्म को वीकेंड का काफी फायदा मिला। बीच में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली। लेकिन, शनिवार को एक बार फिल्म की धुआंधार कमाई हुई।
इस फिल्म को चटाई धूल
इसी के साथ फिल्म हर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। जी हां, 11 दिन में 400 करोड़ का कलेक्शन करने में फिल्म पठान ने एक नया रिकॉर्ड तोड़ डाला। रिपोर्ट्स की मानें तो, आमिर खान की फिल्म दंगल ने इंडियन बॉक्स ऑफिस में 387 करोड़ का बिजनेस कर सबसे बड़ी फिल्म थी। लेकिन, अब शाहरुख खान की पठान ने दंगल को भी पछाड़कर बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ की कमाई करने वाली सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। ये फिल्म शाहरुख खान के करियर में सबसे हिट फिल्म मानी जा रही है। अब देखना होगा कि, आने वाले दिनों फिल्म पठान कितनी कमाई करने में कामयाब होगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications