‘परदेस’ के इस गाने में थे शाहरुख खान के डुप्लीकेट, पत्नी के लिए शूटिंग छोड़ दिल्ली आए थे किंग खान

अपने 30 साल के करियर में शाहरुख खान ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं। इनमें एक फिल्म परदेस भी है। बेहद कम लोगों को ही पता है कि इस फिल्म के एक गाने में शाहरुख नहीं, बल्कि उनके डुप्लीकेट थे।

मुंबई, 30 जून: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे कर लिए हैं। अपने 30 साल के करियर में एक्टर ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं। इनमें एक फिल्म 'परदेस' भी है, जिसमें एक्टर महिमा चौधरी संग नजर आए थे। एक्ट्रेस ने शाहरुख की इसी फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। फिल्म जबरदस्त हिट रही थी। फिल्म के साथ-साथ इसके गानों ने भी खूब धमाल मचाया था। बेहद कम लोगों को ही पता है कि इस फिल्म के एक गाने में शाहरुख नहीं, बल्कि उनके डुप्लीकेट थे।

SRK

परदेस फिल्म की थी शूटिंग
बताते चलें कि जिस वक्त परदेस फिल्म की शूटिंग हो रही थी उस वक्त गौरी खान प्रेग्नेंट थीं। उस समय ये दिल दीवाना की शूटिंग होनी बाकी थी। लेकिन उससे ठीक पहले शाहरुख खान को खबर मिली कि उनकी पत्नी गौरी खान की प्रेग्नेंसी में कुछ कॉम्प्लिकेशन हैं। ऐसे में देश से दूर लगे फिल्म की शूटिंग के सेट पर होना भी जरुरी था और पत्नी गौरी के पास होना भी ज्यादा जरूरी था।

ऐसे पूरी की गाने की शूटिंग
गाने की शूटिंग भी बहुत जरूरी थी और शाहरुख की पर्सनल जिंदगी की प्रॉब्लम भी बड़ी थी। ऐसे में सुभाष घई ने शाहरुख खान को दिल्ली रवाना होने से पहले सुबह 7 बजे बुलाया। गाने में जिस कार का इस्तेमाल हुआ, वो पूरी तरह से रेडी थी। ऐसे में सुभाष घई ने शाहरुख खान के क्लोज शॉट ले लिए। लगभग 2 घंटों में ये काम निपट गया। इसके बाद के गाने में शाहरुख के डुप्लीकेट से काम चल गया। जी हिंदुस्तान के मुताबिक सालों पहले सुभाष घई ने खुद इस बात का खुलासा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+