शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, किसने किया ऐसा काम, क्या किंग खान को हुआ जान का खतरा?
Shah Rukh Khan Death Threat: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है। ऐसे में सलमान खान के बाद अब किंग खान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी
न्यूज24 की खबर के अनुसार सलमान खान के बाद अब उनके जिगरी दोस्त और बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है। खबर है कि एक अनजान शख्स ने मुंबई के बांद्रा थाने में फोन कर किंग खान को जान से मारने की धमकी दी है।

बांद्रा थाने में मामला दर्ज
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने के लिए मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं मुंबई पुलिस उस मामले की जांच के लिए रायपुर पहुंची है। पुलिस के अनुसार धमकी देने के बाद से उस अनजान शख्स का फोन बंद आ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी जांच कर रही है।
सलमान खान के घर पर हुई थी फायरिंग
आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। सलमान खान को मिल रही इन धमकियों से न सिर्फ उनके परिवार वाले परेशान हैं बल्कि फैंस की चिंता भी काफी बढ़ गई है।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से मिल रहीं धमकियां
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकियां दी जा चुकी है। इतना ही नहीं अप्रैल 2024 को सलमान खान के मुंबई के बांद्रा इलाके स्थित घर पर फायरिंग भी की गई थी। इस मामले में अब तक मुंबई पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। साथ ही उनकी सुरक्षा भी काफी हद तक बढ़ा दी गई है।
अक्टूबर 2024 में हुई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या
अक्टूबर 2024 को सलमान खान के काफी करीबी बाबा सिद्दीकी की भी सरेआम हत्या कर दी गई थी। इस घटना से सलमान खान काफी टूट गए थे। वहीं इस घटना के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से कहा गया था कि सलमान खान माफी मांगे नहीं तो उनके करीबियों का यही हाल होगा। अब सलमान खान के बाद शाहरुख खान पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की भी तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications