'मुझे गोली मारनी है तो मार दो' जब शाहरुख खान को मिली थी जान से मारने की धमकी, अंडरवर्ल्ड डॉन से नहीं डरे किंग
Shah Rukh Khan Death Threat: सलमान खान के बाद अब बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले शख्स ने 50 लाख की डिमांड की है और साथ ही कहा कि, अगर नहीं मिले तो वह शाहरुख को मार डालेगा।
शाहरुख खान को मिली धमकी मामले में फिलहाल पुलिस लगातार जांच कर रही है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि एक्टर को धमकी देने वाल शख्स कौन है। हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है जब शाहरुख को इस तरह धमकी मिली है। इससे पहले एक्टर को एक अंडरवर्ल्ड डॉन ने जान से मारने की धमकी दी थी लेकिन शाहरुख खान ने इसका करारा जवाब दिया था।

दरअसल, ये मामला साल 1990 का है जब शाहरुख खान को एक अंडरवर्ल्ड डॉन ने धमकी दी थी। लेकिन किंग खान इसकी वजह से जरा भी नहीं डरे और उन्होंने कहा था कि, 'तुम मुझे गोली मार दो। लेकिन मैं तुम्हारे लिए काम नहीं करूंगा, मैं पठान हूं।' खबरों की मानें तो अबू सलेम, छोटा राजन और छोटा शकील का एक्टर को कॉल आया था।
शाहरुख खान पर बार-बार अबू सलेम अपने साथ काम करने का दबाव बनाया लेकिन एक्टर ने उनकी नहीं सुनी। यहां तक कि बार-बार एक्टर को फोन कर परेशान भी किया जा रहा था। इसके बाद शाहरुख खान ने तंग आकर जवाब दिया कि, 'मैं आपको नहीं बताता कि किसे शूट करना है तो मुझे भी मत बताए कि कौन सी फिल्म करनी है।'
हालांकि ये मामला यहां भी शांत नहीं हुआ. इसके बाद अबू सलेम बार-बार एक्टर को फोन करने लगा और फिल्मों को लेकर सलाह भी देता था। उस वक्त शाहरुख फिल्म 'दिल तो पागल है' की शूटिंग कर रहे थे। इसके बाद शाहरुख खान की सुरक्षा बढ़ाई गई थी, और कुछ समय बाद ये मामला शांत हो गया। इस किस्से का जिक्र शाहरुख खान की किताब 'किंग ऑफ बॉलीवुड' में किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications