करोड़ों के मालिक शाहरुख खान के पास जब कार की EMI देने के नहीं थे पैसे, छीन ली थी एक्टर की जिप्सी
Shah Rukh Khan Car: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेश में भी है। लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी। अब हाल ही में उनकी खास दोस्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला ने खुलासा किया जब एक्टर के पास ईएमआई देने के पैसे नहीं थे।
बता दें कि, जूही चावला और शाहरुख खान ने एकसाथ कई फिल्मों में काम किया है। जूही ने किंग खान को उनके करियर के दौरान स्ट्रगल करते हुए भी देखा। अब एक्ट्रेस ने उस समय को याद करते हुए बताया कि मुंबई में उनका घर नहीं था और इसके बावजूद वह हर रोज 2-3 शिफ्टों में काम करते थे।

गुजरात चेंबर ऑफ कॉर्मस एंड इंडस्ट्री के इवेंट के दौरान शाहरुख खान के स्ट्रगल के दिनों को याद कर जूही चावला ने कहा कि, 'मुझे याद है कि मुंबई में शाहरुख के पास उन दिनों घर नहीं था। दिल्ली से आने के बाद मुझे नहीं पता कि वो कहां रहते थे। ऐसे में वो चाय भी फिल्म यूनिट के साथ पीते थे, खाना भी फिल्म क्रू के साथ खाते थे इससे वो सभी के साथ जल्दी घुल मिल जाते थे।'
जूही ने आगे उन दिनों को याद करते हुए कहा कि, 'शाहरुख के पास एक कार थी और वह काले रंग की जिप्सी थी। लेकिन एक दिन ईएमआई ना देने की वजह से जिप्सी चली गई इसके अलावा उनके पास कुछ नहीं था। उसके बाद वह काफी निराश होकर सेट पर आए और मैंने उनसे कहा कि चिंता मत करो तुम्हारे पास कई सारी कारें होंगे। आज भी शाहरुख को मेरी ये बात याद है क्योंकि ये सच साबित हुई।'
उस समय शाहरुख खान दो या तीन शिफ्ट में काम करते थे। वह राजू बन गया जेंटलमैन, दिल आशना है और साथ ही दिव्या भारती के साथ एक फिल्म की शूटिंग भी कर रहे थे। वहीं एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में देखा गया था। अब वह जल्द ही एक डॉन की भूमिका में नजर आने के लिए तैयार हैं, जिसमें वह पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications