Video: 'टाइगर 3' में शाहरुख खान का कैमियो सीन हुआ Leak, सलमान खान को ऐसे बचाते नजर आए 'पठान'

Tiger 3 Video Leak: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' आज यानी 12 नवंबर 2023 को दिवाली के खास दिन पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। भारत में इस फिल्म के शोज सुबह 7 बजे से रात के 12 बज तक हैं लेकिन दिल्ली के एक सिनेमाघर में ये फिल्म हर दिन 24 घंटे दिखाई जाएगी। आपको बता दें कि फिलहाल इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि दर्शकों के देखने से पहले ही इस फिल्म का एक वीडियो लीक हो गया है। इस लीक वीडियो में शाहरुख खान की बतौर 'पठान' एंट्री दिखाई गई है, जो कि एक अहम कैमियो रोल है।

शाहरुख खान ने की टाइगर की मदद
आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' गत 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। उस फिल्म में सलमान खान ने बतौर टाइगर कैमियो किया था। वह 'टाइगर' बनकर किंग खान को दुश्मनों से बचाते हैं। अब वहीं शाहरुख खान पठान बनकर टाइगर की मदद के लिए हुंचते हैं। फिल्म के रिलीज होते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर मूवी के शॉर्ट क्लिप्स शेयर करने शुरू कर दिए हैं।

tiger 3

शाहरुख खान का 'टाइगर 3' में कैमियो
फिल्म टाइगर 3 के लीक सीन में सलमान खान दुश्मनों से घिरे हुए दिखाई देते हैं। तभी उनके पास एक बॉल आकर गिरती है, जिसमें 'झूमे जो पठान' गाना बजने लगता है। ये सुनते ही सलमान खान मुस्कुराने लगते हैं। वहीं दूसरी तरफ ये गाना सुनते ही दुश्मन हैरान हो जाते हैं। तभी हवा में लहराते हुए शाहरुख आते हैं और मशीनगन से गोलियों की बौछार कर देते हैं। ऐसा करके वह सलमान खान को सुरक्षित बचा लेते हैं।

ऋतिक रोशन का 'टाइगर 3' में कैमियो
आपको बता दें कि इस स्पाई थ्रिलर मूवी में ऋतिक रोशन भी कैमियो करते नजर आ रहे हैं। हालांकि वह पोस्ट क्रेडिट सीन में दिखाई दे रहे हैं, पूरी मूवी में उनका कोई कैमियो नहीं है। इस फिल्म के डायरेक्टर मनीष शर्मा हैं और आदित्य चोपड़ा ने इस मूवी के प्रोड्यूसर हैं। इस फिल्म में इमरान हाशमी ने नेगेटिव किरदार निभाया है। लोग इस मूवी को अभी तक जबरद्त बता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+