शाहरुख खान की कुल संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, टीवी से करियर शुरू करने वाले किंग खान की जानें कमाई
Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की कुल संपत्ति के बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान की एक्टिंग के आज भी लोग दीवाने हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग मुंबई में मौजूद उनके घर मन्नत के आगे घंटों खड़े रहते हैं। लोग उनकी फिल्म का बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार करते हैं। शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह, किंग ऑफ बॉलीवुड, किंग खान और किंग ऑफ रोमांस के नाम से भी जाना जाता है। कल यानी 2 नवंबर को शाहरुख खान का जन्मदिन है। दिल्ली में जन्मे शाहरुख खान कल 57 साल के हो जाएंगे। इस उम्र में भी वह नए एक्टरों को रोमांटिक हीरो की एक्टिंग के मामले में पीछे छोड़ सकते हैं। टीवी की दुनिया से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले शाहरुख खान आज बॉलीवुड इंडस्ट्री के मेगास्टार हैं। लॉस एंजिलेस टाइम्स ने उन्हें दुनिया का सबसे बड़ा मूवी स्टार बताया है। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं शाहरुख खान की कुल संपत्ति, सालाना कमाई और महंगी कार कलेक्शन के बारे में।

शाहरुख खान के पास है 5100 करोड़ की कुल संपत्ति
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की कुल संपत्ति के बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। caknowledge.com की रिपोर्ट के अनुसार साल शाहरुख खान के पास 5100 करोड़ की कुल संपत्ति है। उनका नेट वर्थ 700 मिलियन डॉलर के करीब बताया जाता है। शाहरुख खान एक महीने में करीब 20 करोड़ रुपए कमा लेते हैं। वहीं सालभर में उनकी कमाई करीब 250 करोड़ रुपये के आस पास है।

एक फिल्म के लिए वसूलते हैं 55 करोड़
शाहरुख खान और उनका पूरा परिवार काफी लग्जरी लाइफ जीता है। शाहरुख खान से लेकर उनकी पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना, बड़ा बेटा आर्यन खान और छोटा बेटा अबराम सभी लोगों की लाइफस्टाइल काफी क्लासी और एक्सपेंसिव है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान एक फिल्म के लिए 50 से 55 करोड़ रुपये तक की फीस लेते हैं। वहीं ब्रांड्सके प्रमोशन और एंडोर्समेंट के लिए करीब 20 करोड़ रुपए वसूलते हैं।

शाहरुख खान के पास है एक क्रिकेट आईपीएल टीम
एक शानदान एक्टर होने के साथ साथ शाहरुख खान एक सक्सेसफुल बिजनेस मैन भी हैं। आपको बता दें कि शाहरुख खान के पास रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और ड्रीम्ज अनलिमिटेड जैसी प्रोडक्शन कम्पनीज भी हैं जो काफी दमदार फिल्में बनाती हैं। इसके अलावा शाहरुख खान के पास कोलकाता नाइट राइडर्स नामक क्रिकेट आईपीएल की टीम भी है। वहीं शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान इंटीरियर डेकोरेटर है। उनकी खुद की कंपनी है जिसके जरिए वह देश-विदेश में बड़े बड़े वीआईपी लोगों से लेकर सेलेब्स तक के घर डिजाइन करती हैं।

शाहरुख खान को है महंगी गाड़ियों का शौक
आपको बता दें कि शाहरुख खान को महंगी और रॉयल गाड़ियों का बहुत शौक है। उनके पास बगाटी वेरॉन, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, बीएमडब्ल्यू 6 सीरूजू, मिटशूबिसी पजैरो, ऑडी ए6, लैंड क्रूजर और रोल्स रॉयस ड्रपहेड कूप जैसी लग्जरी और महंगी गाड़ियां मौजूद हैं। किंग खान का पूरा परिवार अलग अलग गाड़ियों में सफर करता है। शाहरुख खान अपनी अलग गाड़ी में नजर आते हैं जबकि पत्नी गौरी खान के लिए एक अलग गाड़ी है। वहीं आर्यन, सुहाना और अबराम के लिए भी अलग अलग गाड़ियां हैं।

मन्नत की कीमत करीब 200 करोड़ रुपए
आपको बता दें कि मुंबई में मौजूद शाहरुख खान का घर किसी टूरिस्ट स्पॉट से कम नहीं है। मुंबई के बांद्रा इलाके में शाहरुख खान अपने परिवार के साथ सी फेसिंग बंगले मन्नत में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान के घर मन्नत की कीमत 200 करोड़ रुपये के आसपास है। इसके साथ ही शाहरुख खान के पास दुबई में भी एक आलीशान विला है जिसकी खूबसूरती देखने लायक है। शाहरुख खान ने मुंबई में कई इलाकों में कुछ प्लॉट्स खरीद रखे हैं।












Click it and Unblock the Notifications