चोट लगने की खबर के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए शाहरुख खान, लोगों ने पूछा- नाक पर क्यों नहीं है पट्टी

Shah Rukh Khan Injury: अमेरिका के लॉस एंजिल्स में शूटिंग के दौरान घायल होने की खबर के बाद से बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के फैंस काफी चिंतित नजर आ रहे थे। हालांकि इस खबर के बाद बुधवार की सुबह शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा गया। वह पूरी तरह से स्वस्थ नजर आ रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान को शूटिंग के दौरान नाक पर चोट लगी थी। अपना इलाज कराने के बाद वह अपने घर मुंबई वापस लौट आए हैं।

5 जुलाई यानी आज सुबह लगभग 4:30 बजे पैपराजी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहरुख खान की मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किंग खान ने नीली स्वेटशर्ट, नीली डेनिम और काली टोपी पहन रखी थी। उनकी नाक पर कोई पट्टी भी नहीं थी, जैसा कि कई तरह की रिपोर्टों में दावा किया गया था। वहीं शाहरुख खान के साथ उनकी पत्नी गौरी खान और छोटे बेटे अबराम खान भी मौजूद थे।

shah rukh khan

मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए शाहरुख खान
शाहरुख खान को पत्नी गौरी खान और छोटे बेटे अबराम का हाथ पकड़कर मुंबई एयरपोर्ट के पार्किंग की तरफ जाते हुए देखा गया था। शाहरुख खान की पत्नी गौरी नीली मिडी ड्रेस और ब्लेजर में नजर आ रही थीं। वहीं अबराम ने कैजुअल ड्रेस पहनी हुई थी। फैंस शाहरुख खान के इस वीडियो को देखने के बाद काफी खुश नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान को इस तरह से स्वस्थ देख उनके फैंस की परेशानी भी कम हुई है।

लोगों ने शाहरुख खान को देख किए ऐसे कमेंट्स
इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कई प्रशंसकों ने राहत की सांस ली और उनके जल्द ठीक होने की कामना भी की है। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा है- भगवान का शुक्र है कि शाहरुख खान अब ठीक हैं, मैं अच्छी नींद ले सकता हूं। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- एलए में दुर्घटना का क्या हुआ? किसी ने कहा कि उनकी नाक में चोट लग गई है और उसकी सर्जरी हुई है? यदि आपकी सर्जरी हुई है तो नाक पर पट्टी कहां है।

ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे थे शाहरुख खान
गत 4 जुलाई को शाहरुख खान अचानक ही ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे थे क्योंकि उनके फैंस लॉस एंजिल्स में उनके घायल होने की खबर सुनने के साथ ही उनके लिए प्रार्थना करने लगे थे। कहा जा रहा था कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान लॉस एंजिल्स में शाहरुख खान घायल हो गए हैं। उनके नाक पर चोट लगी है। हालांकि इस बारे में शाहरुख खान की टीम की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी।

शाहरुख खान की चोट की खबर झूठी थी
शाहरुख खान के करीबी सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि उन्हें नाक में मामूली चोट लगी है और अब वह मुंबई में अपने घर वापस आ गए हैं। बाद में किंग खान के एक करीबी सूत्र ने पीटीआई को बताया था कि शाहरुख खान को चोट लगने की खबर झूठी है। उन्हें कुछ नहीं हुआ है। वहीं ईटाइम्स के मुताबिक शूटिंग के दौरान शाहरुख खान को नाक में चोट लगी थी जिससे काफी खून बहने लगा था । ऐसे में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था और उनकी टीम को डॉक्टरों ने बताया था कि चिंता की कोई बात नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+