'जवान में इतनी लड़कियां क्यों हैं?', फैन के इस सवाल पर गुस्साए शाहरुख खान बोले- 'ये सब क्यों गिन रहा है'

शाहरुख खान की फिल्म जवान को लेकर आस्क एसआरके सेशन में फैन ने स्टारकास्ट को लेकर ऐसा सवाल पूछा कि किंग खान ने उसे करारा जवाब दिया।

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म जवान जब से बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है तभी से हर रोज बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। 7 सितंबर को रिलीज हुई जवान ने 200 करोड़ से ज्यादा की कारोबार कर लिया। वहीं सोशल मीडिया पर भी फैंस फिल्म देखने के बाद इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। इस बीच शाहरुख खान ने ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन रखा।

फिल्म जवान को मिल रही सफलता से शाहरुख खान काफी खुश हैं। फिल्म पठान के बाद अब जवान उनकी बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। ऐसे में किंग खान ने फैंस का शुक्रिया अदा करने के लिए ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन रखा। जिसमें उनके तमाम फैंस ने एक्टर से तमाम तरह के सवाल पूछे।

Shah Rukh Khan

इसी बीच एक फैन ने एक्टर से पूछा कि, 'इतनी लड़कियां क्यों हैं सर फिल्म में?' जिसका शाहरुख खान ने फैंस को नसीहत दे डाली। एक्टर ने रिट्वीट करते हुए लिखा, 'ये सब क्यों गिन रहा है... मेरे लुक्स गिन ना!! अपने दिल में प्यार और सम्मान रखें और मां और बेटी का सम्मान करो...और आगे बढ़ो!' बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म जवान में ज्यादातर फीमेल स्टारकास्ट है।

फिल्म जवान की स्टारकास्ट की बात करें तो, नयनतारा, रिद्धि डोगरा, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, लहर खान और संजीता भट्टाचार्या जैसी एक्ट्रेसेस लीड रोल में नजर आईं। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण का कैमियो था। इसलिए एक्टर ने फैंस ने जवान में फीमेल स्टारकास्ट को लेकर सवाल पूछ डाला। फिलहाल शाहरुख खान का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

साउथ डायरेक्टर एटली द्वारा निर्देशित फिल्म जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर फैंस में अलग तरह का क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म जवान हर रोज बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 75 करोड़ का कलेक्शन कर हिंदी सिनेमा में इतिहास रच दिया है। फिल्म पर दर्शक खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+