Video: अर्पिता की दिवाली पार्टी में पत्नी गौरी और बहन शहनाज के साथ पहुंचे थे शाहरुख खान, दिखा SRK का ऐसा रूप
Shah Rukh Khan Viral Video: बॉलीवुड सेलेब्स ने इस बार जमकर दिवाली का त्योहार मनाया। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक दिवाली के जश्न में डूबे नजर आए। कई सेलेब्स ने तो दिवाली पार्टी भी होस्ट की। वहीं बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने भी अपने पति आयुष शर्मा के साथ दिवाली पार्टी होस्ट की थी जिसमें कई सितारों ने शिरकत की थी। अर्पिता की इस पार्टी में शाहरुख खान भी अपनी पत्नी गोरी और बहन शहनाज के साथ पहुंचे थे।
अर्पिता की दिवाली पार्टी में पहुंचे थे शाहरुख खान
शाहरुख खान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म 'टाइगर 3' में शाहरुख खान ने कैमियो रोल निभाया है जिसकी जमकर तारीफ हो रही है। वहीं इस फिल्म की रिलीज के बाद ही शाहरुख खान हाल ही में अपने दोस्त और को-एक्टर सलमान खान की बहन अर्पिता की दिवाली पार्टी में पहुंचे थे। शाहरुख इस पार्टी में अपनी पत्नी गौरी खान और बहन शहनाज लालारुख के साथ दिखाई दिए थे।

शाहरुख खान की बहन शहनाज भी पार्टी में पहुंची थीं
के साथ की पसोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्पिता की दिवाली पार्टी में शाहरुख खान ने ब्लू कलर का पठानी कुर्ता पहना हुआ था। इसके अलावा उन्होंने अपने बालों में एक छोटी सी पोनीटेल भी बनाई हुई थी और वह काफी हैंडसम लग रहे थे। अर्पिता की दिवाली पार्टी में शाहरुख खान ने पत्नी और बहन के साथ यूनीक अंदाज में एंट्री की थी।
शाहरुख खान का वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान की बहन शहनाज लालारुख खान को गौरी खान और शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी अपने साथ लेकर पार्टी से बाहर निकलती हैं। इसके बाद शाहरुख खान अपनी टीम और सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ इवेंट से बाहर निकलते हुए नजर आते हैं। शाहरुख खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications