अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शाहरुख खान, प्राइवेट जेट से पहुंचे मुंबई, छाते से छिपाया चेहरा

आईपीएल के प्लेऑफ मैच में अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए शाहरुख खान अहमदाबाद पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। डीहाइड्रेशन और लू लगने की वजह से अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद शाहरुख को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

लेकिन अब शाहरुख खान बिल्कुल ठीक हो चुके हैं और मुंबई अपने घर पहुंच गए हैं। शाहरुख खान अहमदाबाद के केडी हॉस्पिटल में भर्ती थे, यहां इलाज के बाद शाहरुख को डिस्चार्ज कर दिया गया।

shahrukh khan

शाहरुख खान को 22 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शाहरुख को अस्पताल में देखने के लिए उनकी पत्नी गौरी खान, करीबी दोस्त जूही चावला अपने पति के साथ पहुंची थीं।

जूही चावला ने शाहरुख के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि शाहरुख अब ठीक हैं, भगवान ने चाहा तो वो फाइनल मुकाबले में अपनी टीम का हौसला बढ़ाते हुए नजर आएंगे।

पूरा परिवार साथ

अहमदाबाद अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद शाहरुख मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे और यहां कार से वो सीधे अपने घर मन्नत पहुंचे। शाहरुख खान प्राइवेट चार्टर प्लेन से अहमदाबाद से मुंबई पहुंचे।

इस दौरान शाहरुख के साथ उनकी पत्नी गौरी खाना, बेटी सुहाना खान, बेटा अबराम, अमिताभ बच्चन के नाती और सुहाना के करीबी दोस्त अगस्त्या नंदा और शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी भी मौजूद थीं।

एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा

मुंबई पहुंचने पर शाहरुख के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि पापाराजी से उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत ना हो। सोशल मीडिया पर शाहरुख के मुंबई पहुंचने की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसमे सुहाना, अबराम, गौरी खान और पूजा एयरपोर्ट से बाहर आती नजर आ रही हैं।

छाते से छिपाया चेहरा

लेकिन जब शाहरुख खान एयरपोर्ट से बाहर आते हैं तो एक व्यक्ति उनके चेहरे को छाते से ढकते हुए नजर आता है। जिसकी वजह से शाहरुख की झलक नहीं मिल पाती है। गौर करने वाली बात है कि केकेआर आईपीएल में अपना फाइनल मुकाबला रविवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगी, माना जा रहा है कि शाहरुख इस मैच में नजर आ सकते हैं।

मैनेजर ने दी अपडेट
शाहरुख खान की हेल्थ को लेकर उनकी मैनेजर पूजा ददलानी ने अपडेट दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करके लिखा शाहरुख खान के सभी चाहने वालों, शाहरुख पूरी तरह से ठीक हैं, आप सभी के प्यार, सहयोग और प्रार्थना के लिए शुक्रिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+