Video: Shaan ने केके को किया याद, ये गाना गाकर किया फैंस को इमोशनल

सिंगर शान ने अपने खास दोस्त केके को लाइव कॉन्सर्ट के दौरान याद किया। जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

मुंबई, 4 जून: बॉलीवुड के मशहूर गायक केके भले इस दुनिया को अलविदा कह गए हों लेकिन उनके गीत और उनकी सुरीली आवाज हमेशा कानों में गुंजेंगे। बॉलीवुड की कईं ऐसी हस्तियां हैं जिनके जीवन में केके ने अलग छाप छोड़ी है। उन्हीं में से एक नाम है मशहूर सिंगर शान जिन्होंने केके के साथ कईं गाने गाए हैं। अब शान ने एक कार्यक्रम में केके की याद में उनका पहला गीत 'पल' गाकर कार्यक्रम की शुरूआत की।

Shaan and KK

केके को शान का ट्रिब्यूट
बता दें कि, रियल लाइफ में केके और शान की काफी अच्छी बॉन्डिंग थी। दोनों ने एकसाथ कईं सुपरहिट गाने गाए हैं। केके के निधन से शान को एक बड़ा झटका लगा है। अब उन्होंने एक इवेंट के दौरान केके को याद कर उनका सुपरहिट गाना गाया। शान ने उनके फैंस के सामने केके का पहला गाना 'पल' गाया और उन्हें डेडिकेट किया।

शान ने किया इमोशनल पोस्ट
शान ने इस कार्यक्रम की वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। शान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "Kakes (केके) को याद करते हुए. पता नहीं क्यों, लेकिन मैं उसे यही कहता हूं. Kakes". इस पोस्ट को देख ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि, शान और केके के बीच कितनी गहरी दोस्ती थी। इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस ने अपने इमोशन जाहिर करे।

'अलविदा' कह गए केके
मंगलवार 31 मई को बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर केरे अपने करोड़ों फैंस को अलविदा कह कर चले गए। कोलकाता में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान फैंस को क्या पता था कि, वह उनकी ये आखिरी बार आवाज सुन रहे हैं। बता दें कि, केके की कोलकाता में लाइव कॉन्सर्ट के बाद अचानक तबीयक बिगड़ी थी। जिसके कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 2 जून को उन्हें कोलकाता से मुंबई लाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+