'देशद्रोही है सीमा हैदर', इस फेमस एक्टर ने Seema Haider पर लगाया बड़ा आरोप और फिर कर दिया ऐसा काम
Seema Haider and KRK: पिछले कुछ समय से सीमा हैदर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हर तरफ सीमा हैदर को लेकर ही चर्चा हो रही है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सीमा हैकर के बारे में कई तरह की बातें करते नजर आ रहे है। अब मशहूर फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल रशिद खान यानी केआरके ने सीमा हैदर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। केआरके ने तो सीमा हैदर पर हमला बोल दिया है। केआरके ने सीमा हैदर को लेकर एक ऐसा दावा किया है जिसे सुनने के बाद लोग हैरान हो गए हैं।
केआरके ने सीमा हैदर को कहा देशद्रोही
केआरके की मानें तो सीमा हैदर देशद्रोही हैं और इसी वजह से उनको एक फिल्म ऑफर की गई थी। आपको बता दें कि केआरके की एक फिल्म का नाम 'देशद्रोही' है। अब उस फिल्म के सीक्वल को लेकर ही केआरके बात करते नजर आए हैं और ऐसे में उन्होंने सीमा हैदर को इस फिल्म को करने का ऑफर दिया है।

केआरके ने कहा- 'देशद्रोही' के सीक्वल में सीमा हैदर करें काम
केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा है- मैं अपनी विश्व प्रसिद्ध फिल्म 'देशद्रोही' के सीक्वल में सीमा हैदर को लीड एक्ट्रेस के रूप में देखना चाहता हूं। केआरके ने आगे लिखा है- सीमा हैदर में असली देशद्रोही बनने का सारा हुनर मौजूद है। आपको बता दें कि केआरके ने अपनी बात यहीं खत्म नीहं की बल्कि उन्होंने एक और पोस्ट किया और सीमा हैदर को नौटंकी भी कहा।
सीमा हैदर को केआरके ने कहा नौटंकी
केआरके ने सीमा हैदर के बारे में लिखा- मैंने अपनी जिंदगी में कई ड्रामा गर्ल्स देखी हैं लेकिन सीमा हैदर मेरी लिस्ट में नंबर 1 पर हैं। वहीं लोग केआरके के इन ट्वीट्स पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने केआरके के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है- सीमा हैदर लीड एक्ट्रेस और लीड हीरो सलमान खान को बना दो। वहीं एक यूजर ने लिखा है- सीमा हैदर की इस फिल्म को ईद 2024 पर रिलीज करना- फिल्म 'देशद्रोही 2', अच्छा रहेगा।
लोगों ने केआरके से कही ये बात
वहीं एक शख्स ने केआरके का मजाक उड़ाते हुए लिखा है- सीमा हैदर के साथ आप हीरो के तौर पर काम कर लो...सीमा हैदर और केआरके। आपको बता दें कि सीमा हैदर ने केआर के इन ट्वीटस का अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। सीमा हैदर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने सचिन मीणा से शादी कर ली है और वह पूरी तरह से सनातनी हो चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications