Katrina-Vicky Wedding Pics: चंदवा में कैटरीना को स्टेज तक लेकर पहुंचीं उनकी बहनें, कैटरीना बोलीं- ये मेरी ताकत
कैटरीना ने अपनी शादी के दिन की फोटोज अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं फोटोज में कैटरीना कैफ लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
मुंबई, 13 दिसंबर। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अब एक-दूजे के हो चुके हैं। दोनों की राजस्थान के सवाई माधोपुर में बड़ी धूमधाम से शादी हुई। कैटरीना ने अपनी शादी के दिन की फोटोज अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं फोटोज में कैटरीना कैफ लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वह फूलों से सजी चादर (चंदवा) में लहंगा पहने हुए स्टेज की तरफ बढ़ रही हैं। इस चंदवा को उनकी बहनों ने पकड़ रखा है। कटरीना कैफ मुस्कुराती हुई स्टेज की ओर बढ़ रही हैं।

फोटो पर विक्की के भाई ने किया कमेंट
फोटो के कैप्शन में कैटरीना कैफ ने लिखा, 'बड़ी होकर हम बहनों ने हमेशा एक-दूसरे की रक्षा की। वे मेरी ताकत की स्तंभ हैं और हम एक-दूसरे को जमीन से जोड़े रखते हैं... यह हमेशा ऐसे ही बना रहे!'
इन तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए विक्की के भाई और अभिनेता सनी कौशल ने टिप्पणी की, 'इस क्षण सभी के आंसू थे।' वहीं निम्रत कौर ने लिखा, 'आश्चर्यजनक!'

कैटरीना को अपनी ओर आता देख बढ़ीं विक्की की धड़कनें
कैटरीना की स्टाइलिस्ट अनीता श्रॉफ अदजानिया ने भी कैटरीना की शादी के दिन से ऐसी ही तस्वीरें साझा कीं। इसमें से एक फोटो में विक्की कौशल कैटरीना कैफ को अपनी ओर आता देख मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में अनीता ने लिखा-'चादर से ठीक पहले...वरमाला पर चलते हुए...हवा में जादू...चारों तरफ प्यार...@katrinakaif @vickykaushal09।'

पिछले हफ्ते बड़ी धूमधाम से हुई दोनों की शादी
बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने पिछले हफ्ते सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में शादी की थी। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर प्री-वेडिंग की कई तस्वीरें साझा कीं, जो 7-9 दिसंबर तक चला। दोनों ने अपनी मेंहदी सेरेमनी की कई तस्वीरें साझा की हैं। मेहंदी की फोटोज शेयर करते हुए कैटरीना ने लिखा, 'मेहंदी ता सजदी जे नचे सारा तब्बार!' वहीं अपनी हल्दी समारोह की तस्वीर साझा करते हुए कैटरीना ने इसके कैप्शन में लिखा- शुक्र, सब्र, खुशी।

शादी के बाद इंस्टग्राम पर शेयर की पहली तस्वीर
9 दिसंबर की शाम को दोनों ने शादी के बाद अपने इंस्टाग्राम पर पहली तस्वीर शेयर की। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'हमारे दिलों में केवल प्यार और कृतज्ञता है जो हमें इस क्षण तक ले आई है। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हुए हम एक साथ इस नई यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं।' बता दें कि दोनों की शादी को लेकर कई अफवाहें चली, लेकिन मीडिया में दोनों ने चुप्पी साधे रखी। दोनों एक-दूसरे को 2 साल से ज्यादा समय से डेट कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications