Sector 36: सीरियल किलर बने विक्रांत मैसी को देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, 'सेक्टर 36' के ट्रेलर ने उड़ाया होश
Sector 36 Trailer Out: सुपरहिट फिल्म 12वीं फेल में आईपीएस ऑफिसर बनने वाले विक्रांत मैसी अब सीरियल किलर के अवतार में नजर आने वाले हैं। लोग उनकी अपकमिंग फिल्म सेक्टर 36 के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
'सेक्टर 36' फिल्म का ट्रेलर रिलीज
आपको बता दें कि विक्रांत मैसी और दीपक डोबरियाल की अपकमिंग फिल्म 'सेक्टर 36' का ट्रेलर आज यानी 5 सितंबर 2024 को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी एक सीरियल किलर के रोल में दिखाई दे रहे हैं। उनके इस नए अवतीर को देखकर लोग हैरान हो गए हैं।

13 सितंबर 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'सेक्टर 36' आगामी 13 सितंबर 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। नेटफ्लिक्स इंडिया के आधिकारिक पेज ने सोशल मीडिया पर 'सेक्टर 36' का ट्रेलर जारी किया है। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया है- विक्रांत मैसी और दीपक डोबरियाल एक मनोरंजक बिल्ली और चूहे की दौड़ में अंधेरे और परेशान करने वाली सच्चाइयों को उजागर कर रहे हैं। सच्ची घटनाओं से प्रेरित सेक्टर 36 आगामी 13 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी।
विक्रांत मैसी बने सीरियल किलर
फिल्म 'सेक्टर 36' के ट्रेलर की शुरुआत एक पुलिस स्टेशन में विक्रांत मैसी से होती है, जो पुलिस ऑफिसर बने दीपक डोबरियाल के आते ही उठते हैं। इसके बाद विक्रांत से पूछताछ की जाती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि वो एक बच्चे को चॉकलेट का लालच देकर मार देते हैं। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद सीरियल किलर के बारे में कोई सुराग नहीं मिलता है। एक वॉइसओवर चलता रहता है और खौफ से भरपूर वीडियो सामने आते रहते हैं।
विक्रांत मैसी से पूछताछ करती है पुलिस
ट्रेलर में दिखाया गया है कि पुलिस अंत में विक्रांत के घर पहुंचती है, लेकिन उन्हें कोई सबूत नहीं मिलता है। विक्रांत, पुलिस से पूछते हैं कि क्या उनकी कोई बेटी है और बताया कि उनके गांव में उनकी 6 साल की बेटी है। बाद में वह एक इवेंट के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर की बेटी का अपहरण कर लेता है जिससे सच्चाई को उजागर करने और बच्चों को बचाने के लिए पुलिस की कोशिश तेज हो जाती है।
फिल्म 'सेक्टर 36' की स्टारकास्ट
ट्रेलर का अंत विक्रांत से की गई पूछताछ, आत्मविश्वास और अडिगता के साथ होता है। यह रोंगटे खड़े कर देने वाली जांच अपनी दिलचस्प कहानी और किरदारों से दर्शकों को लुभाती है। फिल्म में विक्रांत मैसी और दीपक डोबरियाल के अलावा आकाश खुराना, दर्शन जरीवाला, बहारुल इस्लाम और इप्शिता चक्रवर्ती सिंह ने भी अहम किरदार निभाया है।












Click it and Unblock the Notifications